[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Viral Video: रैट स्नेक का ‘नागिन डांस’! इंटरनेट पर छाया वीडियो

Viral Video: रैट स्नेक का ‘नागिन डांस’! इंटरनेट पर छाया वीडियो

0
Viral Video: रैट स्नेक का ‘नागिन डांस’! इंटरनेट पर छाया वीडियो
सांप के डांस का वीडियो वायरल

Viral Video: आपने लोगों को अक्सर स्नेक डांस करते देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी सांप को डांस करते देखा है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. यह वायरल वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. वीडियो में एक पीले रंग का सांप (Indian Rat Snake) अजीबो-गरीब अंदाज में डांस करता नजर आ रहा है. वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है.

सांप का डांस करने वाला वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि यह पीले रंग का लंबा सांप अपने शरीर को ऊपर उठाकर लहराते हुए इधर-उधर घूमा रहा है. पहली नजर में ऐसा लगता है जैसे वह संगीत की धुन पर थिरक रहा है. सांप का सिर के नीचे का हिस्सा लहरा रहा है. मानो हवा से वो हिल डुल रहा हो. देखने में यह नजारा काफी सुंदर लग रहा है.

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से इस वीडियो को अप्रैल में शेयर किया गया है. लेकिन, इसे लोग अभी भी देख रहे हैं. वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देख लिया है. कई लोगों इसे शानदार कहा है. कुछ यूजर्स खतरनाक भी बता रहे हैं.

चूहों का खास शिकारी है यह सांप

भारत में पाये जाने वाले इस सांप को धामन सांप (Rat Snake) के नाम से भी जाना जाता है. यह जहरीला नहीं होता है. आम तौर पर यह खेतों में रहता है, जहां यह चूहों का शिकार करता है. इस कारण इसे किसानों का मित्र भी कहा जाता है. चूहों के अलावा यह मेंढक, छिपकली, पक्षी और कभी-कभी छोटे सांपों का भी शिकार कर लेता है.

काफी लंबा और खौफनाक दिखता है धामन

धामन सांप की गिनती भारत के सबसे लंबे सांपों में होती है. विकिपीडिया के मुताबिक इसकी लंबाई आमतौर पर 7 से 10 फीट तक हो सकती है. कुछ सांपों का आकार तो 10 फीट से भी पार चला जाता है. यह काफी फुर्तीला और तेज तर्रार सांप होता है.

Previous article गया में खाकी पर दाग! तत्कालीन थानेदार और दारोगा समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गंभीर धाराओं में केस
Next article अपने कार्य व्यवहार में लाएं सुधार : डीएम
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel