[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गया में खाकी पर दाग! तत्कालीन थानेदार और दारोगा समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गंभीर धाराओं में केस

गया में खाकी पर दाग! तत्कालीन थानेदार और दारोगा समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गंभीर धाराओं में केस

0
गया में खाकी पर दाग! तत्कालीन थानेदार और दारोगा समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गंभीर धाराओं में केस

Gaya News, ​रौशन कुमार: गया जिले के SC-ST थाने में टिकारी अनुमंडल के पंचानपुर थाने में तैनात रहे तत्कालीन थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार, दारोगा चतुरानंद पांडेय समेत 10 नामजद और 20-30 अज्ञात पुलिसकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर पंचानपुर के चैनपुरा गांव निवासी तिलेश्वर पासवान की 63 वर्षीया पत्नी पार्वती देवी के बयान पर की गई है.

​पुलिस कर्मी पर आरोप और धाराएं

​पुलिसकर्मियों के खिलाफ Sc-ST Act के साथ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुई हैं

यह धाराएं लगी हैं

​191 (2), 126 (2), 115 (2), 353, 351 (2), 74 और Sc/ST Act.

पुलिस पर क्या-क्या लगा आरोप

घर में जबरन घुसकर मारपीट करना, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार (कपड़े फाड़ना), जातिसूचक शब्दों का प्रयोग और जान से मारने की कोशिश.

​क्या है पूरा मामला

​पीड़िता पार्वती देवी के अनुसार, यह घटना 17 अक्टूबर 2024 की रात करीब 11:30 बजे की है. थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य पुलिसकर्मी उनके बेटे रामप्रवेश पासवान की तलाश में घर पहुंचे. घर पर बेटा रामप्रवेश के न होने की बात कहने पर भी पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ दिया.
घर में मौजूद महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट की गई, आरोप है कि पुलिस ने बहूओं के कपड़े फाड़ दिए और बेटे राजनंदन पासवान का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया.

​थाने में पिटाई करने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि उनके तीनों बेटों को थाने ले जाकर, हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में बेरहमी से पीटा गया.

​इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

​कन्हैया कुमार (तत्कालीन थानाध्यक्ष), ​चतुरानंद पांडेय(दारोगा), ​शशिरंजन कुमार, ​नगीना उरांव, रिमझिम कुमारी, ​बबलू चौधरी, विजय कुमार, ​प्रीति कुमारी, ​नेहल भारती, वरुण कुमार
​पर मार पीट और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया.

​पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार का तबादला वर्तमान में अरवल जिले में चुकी हैं. वहीं दारोगा चतुरानंद पांडेय वर्तमान में दरभंगा जिले में तैनात हैं. गया की Sc -ST थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

Previous article नवादा में बनेगा मिनी ककोलत : 76 लाख की लागत से बदलेंगे शहर के एंट्री पॉइंट, मिलेगा नया हैंगआउट स्पॉट
Next article Viral Video: रैट स्नेक का ‘नागिन डांस’! इंटरनेट पर छाया वीडियो
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel