[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar WhatsApp Tips: सिर्फ चैटिंग ही नहीं, व्हाट्सऐप की मदद से कर सकते हैं ये 5 अमेजिंग काम

WhatsApp Tips: सिर्फ चैटिंग ही नहीं, व्हाट्सऐप की मदद से कर सकते हैं ये 5 अमेजिंग काम

0
WhatsApp Tips: सिर्फ चैटिंग ही नहीं, व्हाट्सऐप की मदद से कर सकते हैं ये 5 अमेजिंग काम
Undefined
Whatsapp tips: सिर्फ चैटिंग ही नहीं, व्हाट्सऐप की मदद से कर सकते हैं ये 5 अमेजिंग काम 8

Amazing Uses Of WhatsApp: अगर आप व्हाट्सऐप का इस्तेमाल सिर्फ चैटिंग के लिए करते हैं तो इस खबर को पढ़ने के बाद आपके इस प्लैटफॉर्म को इस्तेमाल करने का तरीका पूरी तरह से बदल जाने वाला है. बता दें यह प्लैटफॉर्म आपको केवल चैटिंग की आजादी ही नहीं देता है बल्कि, इसकी मदद से आप कई और तरह के जरूरी कामों को कर सकते हैं. चलिए इनके बारे में डीटेल से जानते हैं.

Undefined
Whatsapp tips: सिर्फ चैटिंग ही नहीं, व्हाट्सऐप की मदद से कर सकते हैं ये 5 अमेजिंग काम 9

JioMart से शॉपिंग: अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें अब व्हाट्सऐप की मदद से आप घर बैठे ही ग्रोसरी शॉपिंग कर सकते हैं. व्हाट्सऐप पर आप जियोमार्ट की मदद से घर के लिए उपयोगी चीजों की शॉपिंग कर सकते हैं. आप प्रोडक्ट्स की लिस्ट बनाकर JioMart पर उन्हें जोड़ भी सकते हैं. ये सभी प्रोडक्ट्स विर्चुअली कार्ट में जोड़े जाएंगे और WhatsApp Pay के जरिये चेकआउट भी कर सकते हैं.

Undefined
Whatsapp tips: सिर्फ चैटिंग ही नहीं, व्हाट्सऐप की मदद से कर सकते हैं ये 5 अमेजिंग काम 10

ग्रामीण इलाकों में हेल्थ सर्विस: अगर आप ग्रामीण इलाकों में रहते हैं तो WhatsApp की मदद से सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंच सकते हैं. बता दें व्हाट्सऐप पर CAC हेल्थ सर्विस हेल्प डेस्क को लॉन्च किया गया है. इसकी मदद से लाखों यूजर्स को टेलीहेल्थ हेल्थ एडवाइजरी, सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी, Covid-19 रेसौर्सेज जैसे कई चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Undefined
Whatsapp tips: सिर्फ चैटिंग ही नहीं, व्हाट्सऐप की मदद से कर सकते हैं ये 5 अमेजिंग काम 11

कैब बुकिंग: अब आप व्हाट्सऐप की मदद से अपने लिए कैब बुकिंग भी कर सकते हैं. बता दें मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के साथ उबर की पार्टनरशिप की बदौलत वॉट्सऐप के जरिए आसानी से कैब बुक कर सकते हैं. आप अगर चाहें तो बिना एड्रेस या पिन शेयर किये Uber को अपना रियल टाइम लोकेशन भेज सकते हैं. इसके बाद एक कैब आकर आपको पिक कर लेगी.

Undefined
Whatsapp tips: सिर्फ चैटिंग ही नहीं, व्हाट्सऐप की मदद से कर सकते हैं ये 5 अमेजिंग काम 12

डिजिलॉकर एक्सेस: व्हाट्सऐप की मदद से आप किसी भी जरूरी डॉक्युमेंट को सेव करने के लिए कर सकते हैं. इसके लिए आपको किसी भी डॉक्युमेंट की हार्ड कॉपी को अपने साथ रखने की जरूरत नहीं है. बता दें इंडियन गवर्नमेंट की डिजिलॉकर के साथ ऐप पर MyGov हेल्प डेस्क चैटबॉट सिटिजंस को इस चीज की अनुमति देता है.

Undefined
Whatsapp tips: सिर्फ चैटिंग ही नहीं, व्हाट्सऐप की मदद से कर सकते हैं ये 5 अमेजिंग काम 13

मेट्रो टिकट बुकिंग: अब आप WhatsApp की मदद से घर पर बैठे ही मेट्रो टिकट बुक कर सकते हैं. इस फीचर की बदौलत आप टिकट कटाने के लिए लम्बी कतारों में खड़े होने की समस्या से बच जाएंगे. बता दें यह सर्विस दिल्ली एनसीआर एरिया की सभी लाइनों को कवर करती है, जिसमें गुरुग्राम में रैपिड मेट्रो भी शामिल है.

Previous article Guide: गीजर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, सेविंग्स के साथ होंगे और भी कई फायदे
Next article Maruti Suzuki की आने वाली हाइब्रिड कार माइलेज में सबको देगी पछाड़, बाजार में होगी गेमचेंजर
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel