[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Guide: गीजर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, सेविंग्स के साथ होंगे और भी कई फायदे

Guide: गीजर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, सेविंग्स के साथ होंगे और भी कई फायदे

0
Guide: गीजर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, सेविंग्स के साथ होंगे और भी कई फायदे
Undefined
Guide: गीजर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, सेविंग्स के साथ होंगे और भी कई फायदे 9

Geyser Buying Guide: भारत में सर्दियों के मौसम ने कदम रख दिया है. ऐसे में ठंड से बचने के लोग तरह-तरह के उपकरण खरीदने लग गए हैं. ऐसे में अगर आप भी इस समय अपने घर के लिए एक गीजर खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे पॉइंट्स बताने वाले हैं जिनका ध्यान आपको रखना चाहिए एक नया गीजर खरीदने से पहले. इन बातों का ध्यान रखकर आप अपने लिए एक सही गीजर चुन सकते हैं.

Undefined
Guide: गीजर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, सेविंग्स के साथ होंगे और भी कई फायदे 10

सही टाइप का गीजर चुनें: अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें गीजर दो तरह के होते हैं. इनमें स्टोरेज गीजर और इंस्टेंट गीजर शामिल हैं. स्टोरेज गीजर पानी को गर्म करते हैं और एक टैंक में स्टोर करते हैं, जबकि इंस्टेंट गीजर जरूरत के अनुसार पानी गर्म करते हैं. इंस्टेंट गीजर स्टोरेज गीजर की तुलना में ज्यादा एनर्जी एफिशियंट होते हैं, लेकिन वे एक बड़े परिवार के लिए पर्याप्त गर्म पानी अवेलेबल कराने में सक्षम नहीं हो सकते हैं.

Undefined
Guide: गीजर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, सेविंग्स के साथ होंगे और भी कई फायदे 11

वाटर हीटिंग जरूरतों को समझें: ध्यान में रखने वाली बात यह है कि आपको कितने गर्म पानी की जरुरत है. यह आपके परिवार के आकार और आपके घर की पानी के इस्तेमाल की आदतों पर निर्भर करेगा. यदि आपका परिवार बड़ा है या आप बहुत अधिक गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको बड़े कैपेसिटी वाले गीज़र की जरुरत होगी.

Undefined
Guide: गीजर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, सेविंग्स के साथ होंगे और भी कई फायदे 12

एनर्जी रेटिंग से न करें समझौता: एयर कंडीशनर और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की तरह, गीजर भी अधिक मात्रा में बिजली की खपत करते हैं. ऑपरेटिंग कॉस्ट कम करने के लिए कम से कम 4-स्टार एनर्जी एफिशियंसी रेटिंग वाले गीजर चुनें. खरीदते समय आपको यह गीजर थोड़ा महंगा पड़ सकता है, लेकिन लंबे समय में इससे आपके काफी पैसे बचेंगे.

Undefined
Guide: गीजर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, सेविंग्स के साथ होंगे और भी कई फायदे 13

जगह के हिसाब से चुनें डिजाइन: गीजर अलग-अलग शेप और साइज़ में आते हैं। यह अधिकतर गोल या फिर चौकोर शेप के होते हैं. आपकी पसंद आपके बाथरूम या रसोई में उपलब्ध जगह पर निर्भर होनी चाहिए. जहां स्पेस लिमिटेड है, वहां सिलिंड्रिकल डिज़ाइन अच्छा है, जबकि रेक्टेंगुलर डिज़ाइन कॉम्पैक्ट निचली छत की ऊंचाई जगहों के लिए सही है.

Undefined
Guide: गीजर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, सेविंग्स के साथ होंगे और भी कई फायदे 14

सेफ्टी मेजर्स का रखें ध्यान: सेफ्टी काफी जरुरी है इसलिए इस मामले में समझौता बिलकुल भी न करें. गीजर खरीदने से पहले अपने गीजर में सेफ्टी वाल्व, एक ऑटो-कटऑफ फीचर और फेल-सेफ मेकनिज्म की तलाश जरूर करें.

Undefined
Guide: गीजर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, सेविंग्स के साथ होंगे और भी कई फायदे 15

अच्छे ब्रैंड का गीजर चुनें: जब गीजर की बात आती है, तो अच्छे ब्रैंड्स को चुनना जरूरी है जिनमें ISI मार्क रखते हैं, यह दर्शाता है कि उनकी क्वालिटी और सिक्योरिटी की गई है. हमेशा मैन्युफैक्चरर के मेंटेनेन्स गाइडलाइन्स का पालन करें और वारंटी कवरेज की जांच करें.

Previous article Prasar Bharti Recruitment 2023: प्रसार भारती ने इस पद के लिए निकाली वेकेंसी, 42 हजार तक मिलेगा वेतन
Next article WhatsApp Tips: सिर्फ चैटिंग ही नहीं, व्हाट्सऐप की मदद से कर सकते हैं ये 5 अमेजिंग काम
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel