[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology लॉन्च से पहले सामने आए Xiaomi 17T के फीचर्स, जानिए क्या होगा खास

लॉन्च से पहले सामने आए Xiaomi 17T के फीचर्स, जानिए क्या होगा खास

0
लॉन्च से पहले सामने आए Xiaomi 17T के फीचर्स, जानिए क्या होगा खास
Xiaomi 17T / Photo-Xiaomi

Xiaomi काफी लंबे समय बाद भारत में अपने पॉपुलर T-Series की वापसी करने जा रहा है. कंपनी अगले हफ्ते Xiaomi 17T को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है, जिसे प्रीमियम कैमरा-फोकस्ड स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जा सकता है. कंपनी ग्लोबल मार्केट में Xiaomi 17T सीरीज 28 मई को लॉन्च करने वाली है, जबकि भारत में इस सीरीज का स्टैंडर्ड वेरिएंट Xiaomi 17T 4 जून को लॉन्च होगा. साथ ही भारत में इस फोन की बिक्री Amazon के जरिए की जाएगी. वहीं, Amazon पर लाइव माइक्रोसाइट से फोन के कुछ फीचर्स टेल्स सामने आ गई है.

मिलेगा दमदार Telephoto Camera

अमेजन पर लाइव माइक्रोसाइट के मुताबिक, Xiaomi 17T में Zeiss-tuned Telephoto Camera दिया जाएगा. यह कैमरा 5X Optical Zoom, 10X ऑप्टिकल क्वालिटी जूम और AI सपोर्ट के साथ 120X डिजिटल जूम ऑफर करेगा. फोन का कैमरा 23mm से 115mm तक Equivalent Focal Length सपोर्ट करेगा. इसके अलावा इसमें f/3.0 Aperture वाला टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा. 26 मई को फोन के कैमरा सेटअप से जुड़े और डिटेल्स कंपनी रिवील करेगी.

कैसा होगा डिजाइन?

डिजाइन की बात करें, तो फोन में Leica-tuned Triple Rear Camera Setup मिलेगा, जो स्क्वायर-शेप कैमरा मॉड्यूल के अंदर दिया जाएगा. कैमरा मॉड्यूल के साथ LED Flash भी मौजूद होगा. फोन में फ्लैट मेटल फ्रेम देखने को मिलेगा और Xiaomi की ब्रांडिंग बैक पैनल के नीचे की तरफ वर्टिकली प्लेस होगी. फोन के राइट साइड पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल्स दिए जाएंगे, जबकि लेफ्ट साइड का हिस्सा पूरी तरह क्लीन रखा जाएगा.

Xiaomi 17T में क्या मिल सकते हैं फीचर्स?

डिस्प्ले: फोन में 6.59 इंच का 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा. बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए इसमें Dolby Atmos सपोर्ट वाले ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए जा सकते हैं.

परफॉर्मेंस: परफॉर्मेंस के लिए, फोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलेगा, जिसे LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है. दावा किया जा रहा है कि यह फोन AnTuTu पर 2.2 मिलियन से ज्यादा स्कोर हासिल कर सकता है. इसके अलावा, फोन में Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है.

बैटरी: Xiaomi 17T में 6500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलेगी, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है.

भारत में कितनी हो सकती है कीमत?

लीक्स के मुताबिक, Xiaomi 17T की शुरुआती कीमत भारत में करीब 59,999 रुपये हो सकती है. फोन को 12GB + 256GB और 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. इस प्राइस रेंज में यह स्मार्टफोन OnePlus 15R, OPPO Reno 15 Pro Mini और Motorola Signature जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स को टक्कर दे सकता है.

यह भी पढ़ें: भारत में फिर बढ़ी Redmi Note 15 5G और Redmi 15 5G की कीमत, जानें कितनी हुई महंगी

Previous article पलियां में पेयजल संकट गहराया : दर्जनों चापाकल खराब, दूषित पानी पीने को मजबूर
Next article एनीमिया मुक्त मातृत्व को लेकर एएनएम को दिया प्रशिक्षण
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel