[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology पलक झपकते ही फोन की बैटरी जो जाती है डाउन? जानें 5 बड़े कारण और उन्हें ठीक करने का तरीका

पलक झपकते ही फोन की बैटरी जो जाती है डाउन? जानें 5 बड़े कारण और उन्हें ठीक करने का तरीका

0
पलक झपकते ही फोन की बैटरी जो जाती है डाउन? जानें 5 बड़े कारण और उन्हें ठीक करने का तरीका
Phone Battery Savings Tips

Phone Battery Savings Tips: आजकल स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म होने वाली समस्या से कई लोग परेशान हैं. चाहे आपका फोन Android हो या iPhone, कुछ छुपे हुए कारण आपकी बैटरी लाइफ को तेजी से घटा सकते हैं. अच्छी बात ये है कि ज्यादातर समस्याओं को घर बैठे ही आसानी से ठीक किया जा सकता है, किसी एक्सपर्ट की मदद की जरूरत नहीं. आज हम आपको वो 5 सबसे बड़े कारण और आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिनसे आप अपने फोन की परफॉर्मेंस वापस पा सकते हैं. आइए जानते हैं.

बैकग्राउंड ऐप्स (Background Apps) की वजह से बैटरी खत्म होना

कई ऐप्स आपके मोबाइल में पीछे चलती रहती हैं, भले ही आप उन्हें यूज भी न कर रहे हों. सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप्स, मैप्स और शॉपिंग ऐप्स लगातार अपडेट होती रहती हैं, नोटिफिकेशन भेजती रहती हैं और मोबाइल डेटा इस्तेमाल करती रहती हैं.

कैसे ठीक करें?

  • Recent Apps स्क्रीन से जिन ऐप्स का इस्तेमाल नहीं कर रहे, उन्हें बंद कर दें.
  • Settings में जाकर ज्यादा पावर खपत करने वाले ऐप्स की Background Activity बंद कर दें.
  • ऐसे ऐप्स में auto-sync बंद कर दें, जिन्हें आप बहुत कम यूज करते हैं.

ज्यादा स्क्रीन ब्राइटनेस और Always-On Display 

आपकी स्क्रीन सबसे ज्यादा पावर खाती है. जरूरत से ज्यादा ब्राइटनेस रखना या Always-On Display जैसी फीचर्स ऑन करना बैटरी बहुत जल्दी खत्म कर देता है.

कैसे ठीक करें?

  • ऑटो-ब्राइटनेस ऑन करें या खुद से ब्राइटनेस कम करें.
  • जब जरूरत न हो तो Always-On Display बंद कर दें.
  • AMOLED स्क्रीन वाले फोन में डार्क मोड यूज करें, इससे बैटरी और बचती है.

पुराने सॉफ्टवेयर या गड़बड़ ऐप्स

कभी-कभी फोन की बैटरी जल्दी खत्म होने का कारण पुराने सॉफ्टवेयर, ऐप्स का पुराना वर्जन या पेंडिंग सिस्टम अपडेट्स होते हैं. ये सब फोन की प्रोसेसिंग को सही तरीके से नहीं होने देते, जिससे बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है.

कैसे ठीक करें?

  • अपने फोन का सॉफ्टवेयर हमेशा लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें.
  • सभी ऐप्स को Play Store या App Store से अपडेट करें.
  • जो ऐप्स बार-बार क्रैश हों या अजीब बिहेव करें, उन्हें अनइंस्टॉल कर दें.

कमजोर नेटवर्क या सिग्नल की कमजोरी

जब नेटवर्क कमजोर होता है, तो आपका मोबाइल फोन सिग्नल पावर बढ़ा देता है. इस कारण से भी बैटरी काफी जल्दी खत्म हो जाती है.

कैसे ठीक करें?

  • अगर मोबाइल नेटवर्क अस्थिर है, तो Wi-Fi पर स्विच कर लें.
  • कम सिग्नल वाले एरिया में एयरप्लेन मोड थोड़े समय के लिए ऑन कर दें.
  • अगर नेटवर्क कवरेज ठीक नहीं है, तो 5G बंद कर दें.

बैटरी हेल्थ का बिगड़ना

समय के साथ लिथियम-आयन बैटरियां धीरे-धीरे खराब हो जाती हैं. अगर आपका मोबाइल 2-3 साल या उससे ज्यादा पुराना है, तो बैटरी की हेल्थ काफी कम हो सकती है.

कैसे ठीक करें?

  • बैटरी हेल्थ चेक करें (iPhone और कुछ Android फोन में ये ऑप्शन मिलता है).
  • रातभर चार्जिंग करने से बचें और सस्ते चार्जर इस्तेमाल न करें.
  • अगर बैटरी हेल्थ 80% से नीचे गिर जाए, तो बैटरी बदलने पर विचार करें.

यह भी पढ़ें: आपकी इन 5 आदतों से फुर्र हो जाती है iPhone की बैटरी, आज ही बदल डाले इन्हें

यह भी पढ़ें: आपकी ये 3 आदतें धीरे-धीरे खत्म कर रही हैं लैपटॉप बैटरी की लाइफ, आज के आज बदल डालें इन्हें

Previous article Mix Dal Pakora: शाम में चाय के साथ बनाएं टेस्टी मिक्स दाल पकौड़े, खाते ही सब करेंगे तारीफ 
Next article Emotional Support in Relationship: पार्टनर के लिए इमोशनल सपोर्ट है जरूरी वरना मेंटल हेल्थ पर पड़ता है असर
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel