[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WhatsApp पर अब बिना नंबर होगी चैटिंग, आ रहा यूजरनेम वाला नया मॉडल

WhatsApp पर अब बिना नंबर होगी चैटिंग, आ रहा यूजरनेम वाला नया मॉडल

0
WhatsApp पर अब बिना नंबर होगी चैटिंग, आ रहा यूजरनेम वाला नया मॉडल
WhatsApp ला रहा नया प्राइवेसी फीचर

WhatsApp अपने प्लैटफॉर्म पर अब तक का सबसे बड़ा बदलाव करने जा रहा है. कंपनी ने पुष्टि की है कि जून 2026 तक दुनियाभर में यूजरनेम फीचर लॉन्च किया जाएगा. इसके बाद यूजर्स बिना फोन नंबर शेयर किए चैट, कॉल और बिजनेस इंटरैक्शन कर सकेंगे. यह कदम WhatsApp को Telegram और Instagram जैसे प्लैटफॉर्म्स की तरह हैंडल-आधारित पहचान की ओर ले जाएगा.

फोन नंबर से यूजरनेम तक का सफर

अब तक WhatsApp पर पहचान का आधार केवल मोबाइल नंबर रहा है. लेकिन नये अपडेट के बाद यूजर्स और बिजनेस दोनों यूनिक हैंडल रिजर्व कर सकेंगे, जैसे ‘ ICICI Bank’ या ‘Tom Clark’. इससे प्राइवेसी और आसान कनेक्टिविटी दोनों को मजबूती मिलेगी. कंपनी ने इसे एक ऑप्शनल फीचर बताया है, यानी चाहें तो यूजर्स फोन नंबर से ही काम जारी रख सकते हैं.

प्राइवेसी और स्पैम कंट्रोल

WhatsApp का कहना है कि यूजरनेम फीचर से यूजर्स को अतिरिक्त प्राइवेसी मिलेगी. इससे स्पैम मैसेज पर भी बेहतर कंट्रोल होगा और बिजनेस से जुड़ना आसान होगा. विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव प्लैटफॉर्म पर डिस्कवरबिलिटी बढ़ाएगा और यूजर्स को ज्यादा सुरक्षित अनुभव देगा.

बिजनेस के लिए डायनेमिक प्राइसिंग

WhatsApp केवल यूजरनेम ही नहीं, बल्कि बिजनेस मैसेजिंग के लिए ‘डायनेमिक प्राइसिंग’ भी लाने जा रहा है. इसमें कंपनियों को रियल-टाइम में बोली लगानी होगी ताकि उनके मार्केटिंग मैसेज यूजर्स तक पहुंच सकें. इसका बीटा टेस्ट 2026 की दूसरी छमाही में होगा और 2027 की दूसरी तिमाही तक इसे लागू किया जाएगा. यह WhatsApp के लिए बड़ा रेवेन्यू मॉडल साबित हो सकता है.

चुनौतियां और नियामकीय दबाव

हालांकि यह बदलाव यूजर्स के लिए प्राइवेसी और सुविधा लेकर आएगा, लेकिन डेटा ओनरशिप और प्लैटफॉर्म कंट्रोल को लेकर सवाल भी उठ सकते हैं. यूरोप, भारत और मध्य-पूर्व में OTT मैसेजिंग प्लैटफॉर्म्स पहले से ही नियामकीय दबाव में हैं. ऐसे में WhatsApp को इन बदलावों के साथ रेगुलेटरी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: मैसेज पढ़ने के बाद ऑटोमेटिक हो जाएगा डिलीट, व्हॉट्सऐप टेस्ट कर रहा नया फीचर

Previous article मुल्क की बरकत और शांति के लिए मांगीं दुआएं
Next article आरजी कर अस्पताल की लिफ्ट में मौत पर बवाल, शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी सरकार पर वार
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel