[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम मुल्क की बरकत और शांति के लिए मांगीं दुआएं

मुल्क की बरकत और शांति के लिए मांगीं दुआएं

0
मुल्क की बरकत और शांति के लिए मांगीं दुआएं

फ्लैग…….. जिले में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी ईद, खुदा की बारगाह में झुके हजारों सिर

अमन-चैन की दुआओं के साथ गले मिले लोग, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भारी भीड़, बच्चों में दिखा खास उत्साह

प्रशासनिक सतर्कता के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पर्व, सोशल मीडिया पर रही पैनी नजरउत्साह.

फोटो-ईदगाह में ईद की नामाद अदा करते अकीदतमंद.

फोटो- ईदगाह के पास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसपी, एसडीएम व अन्य पुलिस अधिकारी. फोटो- गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकवाद देते बच्चे. प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण

जिलेभर में शनिवार को ईद-उल-फितर का पवित्र त्योहार पूरी अकीदत और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. भोर होते ही मुस्लिम समुदाय के लोग नये परिधानों में सज-धज कर घरों से निकले और जिले की विभिन्न मस्जिदों, खानकाहों व ईदगाहों की ओर रुख किया. सुबह 7.45 बजे से नमाज का सिलसिला शुरू हुआ, जहां हजारों हाथ एक साथ खुदा की बारगाह में उठे. नमाजियों ने मुल्क की तरक्की, अमन-चैन, आपसी भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगीं. इस दौरान ”अल्लाह-हू-अकबर” की तकरीर से पूरा वातावरण गूंज उठा. नमाज संपन्न होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और मिठास बांटी. ईद को लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. बड़े-बुजुर्गों के साथ नन्हे-मुन्ने बच्चे भी नमाज अदा करने पहुंचे, जिनमें से कई अपने परिजनों की गोद में नजर आये. ईदगाहों के बाहर लगे मेलों में बच्चों ने गुब्बारों और पसंदीदा खिलौनों की खरीदारी कर त्योहार का भरपूर लुत्फ उठाया. शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का नमाज के दौरान पूरी तरह पालन किया गया.

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम:

पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. शनिवार सुबह पांच बजे से ही पुलिस बल की तैनाती सड़कों पर कर दी गयी थी. संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस के जवान लगातार पैदल गश्त करते दिखे. प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी थी ताकि भीड़ प्रबंधन में कोई असुविधा न हो.

सोशल मीडिया सेल रहा सतर्क

मैदानी सुरक्षा के साथ-साथ डिजिटल मोर्चे पर भी प्रशासन सतर्क दिखा. पुलिस का सोशल मीडिया सेल विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर पैनी निगाह बनाये हुए था ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी या अफवाह पर तत्काल रोक लगायी जा सके. जिले के ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार संपन्न हुआ.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel