WhatsApp लाने वाला है बड़ा फीचर, टैप करते ही दिखेगा छिपा हुआ मैसेज, जानें कैसे करेगा काम

WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इसकी मदद से यूजर्स अपने मैसेज के कुछ हिस्सों को छिपा सकेंगे. छिपे हुए मैसेज को देखने के लिए सामने वाला व्यक्ति को उसपर टैप करना पड़ेगा. आइए इस फीचर के बारे में डिटेल में जानते हैं.

By Ankit Anand | February 23, 2026 12:40 PM

WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसे देखकर कई यूजर्स को Reddit जैसे प्लेटफॉर्म याद आ सकते हैं. दरअसल, कंपनी टेक्स्ट मैसेज के लिए स्पॉइलर फॉर्मेटिंग लाने की तैयारी में है. इस फीचर की मदद से आप मैसेज के किसी हिस्से को छिपा सकेंगे. आपके छिपे हुए मैसेज को सामने वाला यूजर उस पर टैप करके ही उसे देख पाएगा.

इस फीचर की जानकारी सबसे पहले WABetaInfo ने दी है. यह WhatsApp के आने वाले अपडेट्स पर नजर रखता है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह ऑप्शन iOS के लेटेस्ट TestFlight बिल्ड में दिखा है और Android के बीटा वर्जन में भी इसकी झलक मिल चुकी है. आइए आइए आपको इस फीचर के बारे में डिटेल में बताते हैं. 

स्पॉइलर फॉर्मेटिंग फीचर कैसे काम करेगा?

जब यह फीचर शुरू होगा, तो स्पॉइलर का ऑप्शन आपको वहीं मिलेगा जहां अभी बोल्ड, इटैलिक और स्ट्राइकथ्रू जैसे फॉर्मेटिंग टूल्स होते हैं. अगर आप मैसेज के किसी हिस्से को स्पॉइलर के रूप में मार्क करते हैं, तो वह टेक्स्ट ग्रे बार से ढका हुआ दिखेगा. सामने वाला व्यक्ति उस छिपे हुए टेक्स्ट को पढ़ने के लिए उस पर टैप करेगा.

खबर यह भी है कि WhatsApp इसके लिए एक शॉर्टकट देने की तैयारी में है. यानी यूजर्स जिस टेक्स्ट को छिपाना चाहते हैं, उसके पहले और बाद में डबल पाइप (||) टाइप कर सकेंगे. उदाहरण के लिए, अगर आप लिखते हैं ||this text||, तो वह हिस्सा अपने आप छिप जाएगा. यह तरीका Reddit के स्पॉइलर टैग जैसा ही है, इसलिए कई यूजर्स को इसे इस्तेमाल करना आसान लगेगा.

फिलहाल यह फीचर सिर्फ टेक्स्ट मैसेज पर ही काम करता हुआ नजर आ रहा है. अभी तक इस बात की कोई भी कन्फर्मेशन नहीं हुई है कि स्पॉइलर टैग आगे चलकर इमेज, वीडियो या वॉइस नोट्स पर भी मिलेगा या नहीं.

Whatsapp spoiler formatting feature

कब आएगा ये फीचर?

WhatsApp ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि यह फीचर कब तक सभी यूजर्स के लिए जारी होगा. हालांकि, इसे iOS और Android दोनों के बीटा वर्जन में देखा गया है, जिससे लगता है कि इस पर काम चल रहा है. लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह है कि बीटा में दिखने वाले सभी फीचर्स तुरंत लाइव हो जाएं, ऐसा हमेशा जरूरी नहीं होता.

यह भी पढ़ें: अपनी फोटो को WhatsApp स्टिकर में कैसे बदलें? फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स