WhatsApp का नया अपडेट, सब्सक्रिप्शन से मिलेंगे नये फीचर्स

WhatsApp ने पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल की टेस्टिंग शुरू कर दी है. यह प्लान पूरी तरह ऑप्शनल होगा और इसके तहत यूजर्स को एक्सक्लूसिव स्टिकर्स, एक्स्ट्रा पिन चैट और शेड्यूल मैसेज जैसे फीचर्स मिलेंगे. बेसिक WhatsApp फ्री रहेगा, लेकिन प्रीमियम सब्सक्रिप्शन से यूजर्स को एडवांस फीचर्स का ऐक्सेस मिलेगा. जानिए पूरी बात.....

By Rajeev Kumar | March 3, 2026 11:47 AM

WhatsApp लंबे समय से फ्री मैसेजिंग ऐप के तौर पर इस्तेमाल किया जाता रहा है, लेकिन अब कंपनी ने एक नया कदम उठाया है. ऐप में पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है और इसके लिए नोटिफिकेशन भी दिखने लगे हैं. यह प्लान पूरी तरह ऑप्शनल होगा, यानी यूजर्स चाहें तो इसे ले सकते हैं, वरना WhatsApp का बेसिक वर्जन पहले की तरह फ्री ही रहेगा. लेकिन प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने वालों को कुछ खास फीचर्स का ऐक्सेस मिलेगा, जो सामान्य यूजर्स को नहीं मिलेंगे.

यूजर्स पर असर क्या होगा?

  • सब्सक्रिप्शन लेना अनिवार्य नहीं है
  • बेसिक चैटिंग, कॉलिंग और मीडिया शेयरिंग पहले की तरह फ्री रहेगी
  • प्रीमियम फीचर्स केवल उन्हीं को मिलेंगे जो पेड प्लान चुनेंगे.

प्रीमियम सब्सक्रिप्शन में क्या मिलेगा?

  • एक्सक्लूसिव स्टिकर्स: खास स्टिकर पैक जो केवल सब्सक्राइबर्स के लिए होंगे
  • एक्स्ट्रा पिन चैट्स: सामान्य यूजर्स सीमित चैट्स पिन कर सकते हैं, लेकिन प्रीमियम में अतिरिक्त चैट्स पिन करने का विकल्प मिलेगा
  • शेड्यूल मैसेज फीचर: यूजर्स मैसेज को शेड्यूल कर सकेंगे, यानी तय समय पर ऑटोमैटिक भेजा जाएगा.

वेटलिस्ट और बीटा टेस्टिंग

WhatsApp Beta Android 2.26.9.6 वर्जन में यह फीचर दिखा है. यूजर्स वेटलिस्ट में साइन अप कर सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें ऑटोमैटिक सब्सक्रिप्शन लेना ही पड़ेगा.वेटलिस्ट का मकसद यह बताना है कि आपका अकाउंट इस प्लान के लिए एलिजिबल है.

क्यों है यह कदम खास?

WhatsApp अब सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं, बल्कि बिजनेस और प्रोफेशनल कम्युनिकेशन का बड़ा प्लैटफॉर्म बन चुका है. पेड सब्सक्रिप्शन से कंपनी को नया रेवेन्यू मॉडल मिलेगा और यूजर्स को एडवांस फीचर्स का फायदा.

यह भी पढ़ें: WhatsApp Scheduled Messages: बर्थडे और रिमाइंडर मिस होने की टेंशन खत्म

यह भी पढ़ें: फोन में जिस नंबर का SIM, उसी नंबर का WhatsApp, नहीं तो बंद