[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WhatsApp का नया फीचर: अब हर चैट का स्टोरेज अलग से कर सकेंगे साफ, देखें डिटेल

WhatsApp का नया फीचर: अब हर चैट का स्टोरेज अलग से कर सकेंगे साफ, देखें डिटेल

0
WhatsApp का नया फीचर: अब हर चैट का स्टोरेज अलग से कर सकेंगे साफ, देखें डिटेल
WhatsApp में जल्द आ रहा नया फीचर: अब हर चैट का स्टोरेज अलग से कर पाएंगे कंट्रोल

WhatsApp New Feature: अगर आपका फोन बार-बार Storage Full दिखाता है और WhatsApp का डेटा डिलीट करते-करते परेशान हो चुके हैं, तो अब राहत मिलने वाली है. WhatsApp जल्द ही एक ऐसा फीचर (whatsapp per chat storage management feature) ला रहा है, जिससे यूजर हर चैट का स्टोरेज अलग से मैनेज कर पाएंगे. यानी अब किसी ग्रुप या पर्सनल चैट में कौन-सी फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट ज्यादा जगह ले रही है, ये सब आप सीधे उसी चैट से देख और डिलीट कर सकेंगे.

क्या है नया Per-Chat Storage Management फीचर?

WaBetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp अपने नये अपडेट में Manage Storage नाम का विकल्प दे रहा है, जो हर चैट के info पेज में मिलेगा. इस ऑप्शन से यूजर यह देख सकेंगे कि किसी खास चैट या ग्रुप ने फोन की कितनी स्टोरेज घेर रखी है. यह फीचर एक ग्रिड व्यू में सभी मीडिया फाइल्स (जैसे फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स) दिखाएगा. साथ ही, आप इन्हें फाइल साइज या डेट के हिसाब से सॉर्ट भी कर पाएंगे. इससे यह पता लगाना आसान होगा कि कौन-सी चीजें सबसे ज्यादा जगह ले रही हैं और किन्हें हटाया जा सकता है.

क्यों है यह फीचर खास?

अभी तक WhatsApp में सिर्फ एक ग्लोबल Manage Storage फीचर मौजूद है, जो पूरी ऐप की मीडिया एक साथ दिखाता है. लेकिन अब हर चैट के अंदर से ही स्टोरेज कंट्रोल करने का विकल्प मिलेगा. इससे यूजर्स को बार-बार Settings में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, और बड़ीफाइल्स को साफ करना आसान होगा. यह फीचर उन लोगों के लिए खास फायदेमंद है जो कई ग्रुप चैट्स में एक्टिव रहते हैं, जहां रोजाना ढेरों फोटो और वीडियो शेयर होते हैं.

कब मिलेगा ये नया अपडेट?

फिलहाल यह फीचर iOS बीटा वर्जन में कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है. लेकिन कंपनी ने इसे धीरे-धीरे सभी Android और iPhone यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है. आने वाले हफ्तों में यह अपडेट सभी को मिल जाएगा.

WhatsApp ला रहा नया फीचर! अब Unknown नंबर से नहीं आएंगे परेशान करने वाले मैसेज

WhatsApp अब करेगा मैसेज पर लिमिट, स्पैम भेजने वालों की खैर नहीं

Previous article Thamma Box Office Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘थामा’ ने मारी सेंचुरी, 9 दिनों में ही 100 करोड़ी क्लब में बनाई जगह
Next article Bihar Election 2025: अमित शाह की रैली से पहले नालंदा का ये इलाका ‘रेड जोन’ घोषित, इन सब चीजों पर रहेगी रोक
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel