[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election 2025: अमित शाह की रैली से पहले नालंदा का ये इलाका ‘रेड जोन’ घोषित, इन सब चीजों पर रहेगी रोक

Bihar Election 2025: अमित शाह की रैली से पहले नालंदा का ये इलाका ‘रेड जोन’ घोषित, इन सब चीजों पर रहेगी रोक

0
Bihar Election 2025: अमित शाह की रैली से पहले नालंदा का ये इलाका ‘रेड जोन’ घोषित, इन सब चीजों पर रहेगी रोक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 30 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार आने वाले हैं. नालंदा जिले में अमित शाह की बड़ी रैली होने वाली है. इससे पहले जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. दरअसल, इस दिन हिलसा को ‘नो-फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है और ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है.

सुबह 7 से शाम 7 बजे तक रहेगा प्रतिबंध

यह प्रतिबंध 30 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक हिलसा और नालंदा के पूरे इलाके में लागू रहेगा. इसके साथ ही इस दिन बिहारशरीफ को भी ‘रेड जोन’ घोषित किया गया है. इस दौरान कोई भी अनाधिकृत (अनऑथोराइज्ड) ड्रोन या फिर बाकी के मानव रहित हवाई जहाज उड़ाना सख्त मना होगा.

आदेश नहीं मानने पर होगी कार्रवाई

हालांकि, अगर किसी को ड्रोन उड़ाने का परमिशन लेना है, तो उसे ड्रोन अधिनियम-2021 के तहत जरूरी परमिशन लेकर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को सूचना देना होगा. इसके साथ ही इस आदेश को नहीं मानने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने दिया आदेश

दरअसल, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कुंदन कुमार ने यह आदेश गृह मंत्री अमित शाह की होने वाली जनसभा के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जारी किया है. जानकारी के मुताबिक, अमित शाह की यह रैली हिलसा के न्यू बस स्टैंड के पीछे होगी. इस आदेश की जानकारी आम लोगों तक लाउडस्पीकर और ड्रम बजाकर पहुंचाई जाएगी. पुलिस प्रशासन इसके पालन की कड़ाई से निगरानी करेगा.

अमित शाह की रैली खास

30 अक्टूबर को नालंदा में अमित शाह की होने वाली रैली बिहार चुनाव को लेकर बेहद खास होने वाली है. इस दौरान अमित शाह एनडीए उम्मीदवारों के लिये समर्थन मांगेंगे और विपक्ष को कड़ा संदेश भी देंगे. जानकारी के मुताबिक, अमित शाह आज ही पटना आ सकते हैं. आज पार्टी के नेताओं के साथ खास बैठक भी हो सकती है, जिसमें वे आगे की रणनीतियां बना सकते हैं.

Also Read: Bihar Election 2025: ओवैसी पर बात तक नहीं करना चाहते तेजस्वी, गिरिराज सिंह को दिया तगड़ा जवाब

Previous article WhatsApp का नया फीचर: अब हर चैट का स्टोरेज अलग से कर सकेंगे साफ, देखें डिटेल
Next article Benefits Of Eating Cardamom Daily: रोजाना इलायची खाने से मिलते हैं ऐसे फायदे, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel