[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WhatsApp के इस ट्रिक से Meta AI बताएगा कौन कर चुका है आपको ब्लॉक

WhatsApp के इस ट्रिक से Meta AI बताएगा कौन कर चुका है आपको ब्लॉक

0
WhatsApp के इस ट्रिक से Meta AI बताएगा कौन कर चुका है आपको ब्लॉक
सिर्फ एक मैसेज से पता करें WhatsApp पर ब्लॉक हुए या नहीं

आजकल व्हाट्सऐप हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. लेकिन अक्सर यूजर्स इस उलझन में रहते हैं कि कहीं उन्हें किसी ने ब्लॉक तो नहीं कर दिया. मैसेज भेजने पर सिर्फ एक टिक दिखना कई बार इंटरनेट डाउन होने की वजह से भी होता है, और यही वजह है कि लोग असमंजस में पड़ जाते हैं. अब इस समस्या का हल एक नये ट्रिक से मिल गया है, जिसमें Meta AI आपकी मदद करेगा.

ब्लॉक होने पर क्या होता है?

जब कोई आपको व्हाट्सऐप पर ब्लॉक करता है, तो आपके मैसेज पर सिर्फ एक टिक दिखाई देता है. लेकिन यही स्थिति तब भी होती है जब सामने वाले का इंटरनेट बंद हो. ऐसे में यह समझना मुश्किल हो जाता है कि असल में क्या हुआ है.

Meta AI से मिलेगा जवाब

इस ट्रिक में आपको बस उस व्यक्ति की चैट खोलनी है और वहां @Meta AI टैग करके “Hi” लिखकर भेजना है.

  • अगर सामने वाले ने आपको ब्लॉक किया है, तो इस मैसेज का कोई जवाब नहीं मिलेगा
  • अगर ब्लॉक नहीं किया गया है, तो Meta AI की तरफ से रिप्लाई आ जाएगा

सबसे खास बात यह है कि यह रिप्लाई तब भी आएगा जब सामने वाला इंटरनेट से जुड़ा न हो.

प्रोफाइल फोटो और इंटरनेट की उलझन

कई बार यूजर्स प्रोफाइल फोटो हटाते हैं या इंटरनेट बंद रखते हैं. ऐसे में ब्लॉक और ऑफलाइन होने की स्थिति को अलग करना मुश्किल हो जाता है. Meta AI का यह फीचर इस कन्फ्यूजन को दूर कर देता है और साफ कर देता है कि आप ब्लॉक हुए हैं या नहीं.

क्यों है यह फीचर खास?

  • ब्लॉक और इंटरनेट डाउन की स्थिति में फर्क करना आसान
  • बिना रिसीवर के ऑनलाइन हुए भी रिप्लाई मिलना
  • यूजर्स को तुरंत क्लियर जानकारी मिलना.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर अनवांटेड नंबर्स को ब्लॉक करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें: अपनी फोटो को WhatsApp स्टिकर में कैसे बदलें? फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स

Website Banner 10
Whatsapp के इस ट्रिक से meta ai बताएगा कौन कर चुका है आपको ब्लॉक 3
Previous article होली के दिन की गयी ये 5 गलतियां बिगाड़ सकती हैं घर की सुख-शांति, खुशहाली चाहते हैं तो जरूर बचें
Next article बगैर लाइसेंस व खुले में मीट व चिकन बिक्री पर प्रतिबंध, फिर भी नहीं सुधरी व्यवस्था
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel