[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style होली के दिन की गयी ये 5 गलतियां बिगाड़ सकती हैं घर की सुख-शांति, खुशहाली चाहते हैं तो जरूर बचें

होली के दिन की गयी ये 5 गलतियां बिगाड़ सकती हैं घर की सुख-शांति, खुशहाली चाहते हैं तो जरूर बचें

0
होली के दिन की गयी ये 5 गलतियां बिगाड़ सकती हैं घर की सुख-शांति, खुशहाली चाहते हैं तो जरूर बचें
होली के दिन की गयी गलतियां AI image

Holi Vastu Tips: होली के त्यौहार को सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि खुशियों और पॉजिटिव एनर्जी का भी त्यौहार माना जाता है. इस दिन हम सभी दिल में दबी पुरानी बातों को या फिर गिले-शिकवों को भूलकर एक नयी शुरुआत की तरफ कदम बढ़ाते हैं. वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो होली का यह त्यौहार घर पर मौजूद निगेटिव एनर्जी को दूर करने का और पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाने का भी एक मौका है. आज की इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको भूलकर भी होली के दिन दोहराना नहीं चाहिए, होली के दिन की गयी इन गलतियों की वजह से आपके घर पर निगेटिव एनर्जी का प्रभाव बढ़ता है जिससे जीवन में परेशानियों का आना भी शुरू हो सकता है. तो चलिए इन गलतियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

घर में न रखें गंदगी और कबाड़

वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो होली के दिन आपको घर की साफ-सफाई जरूर करनी चाहिए. अगर घर पर गंदगी और कबाड़ हो तो यह आपकी जिंदगी पर काफी निगेटिव असर डाल सकता है. होली से पहले अपने घर के कोनों, छत और मुख्य द्वार की अच्छे से सफाई कर लें. अगर पुराना कबाड़, टूटे हुए और बेकार सामान हैं तो उन्हें भी हटा दें, क्योंकि ये निगेटिव एनर्जी के बढ़ने का कारण बनते हैं. मान्यताएं हैं कि एक गंदा घर सुख-समृद्धि के रास्ते में रुकावट बन सकता है.

यह भी पढ़ें: होली के दिन घर में जरूर रखें ये 4 चीजें, पूरे साल नहीं होगी पैसों और सुख-समृद्धि की कमी

होलिका दहन की राख का गलत इस्तेमाल न करें

होलिका दहन की जो राख होती है उसे काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. लेकिन, जरूरी है कि आप इसका सही इस्तेमाल करना जानते हों. कुछ लोगों की आदत होती है कि वे होलिका दहन की राख को लेकर घर पर कहीं भी रख देते हैं. वास्तु शास्त्र में ऐसा करना काफी गलत बताया गया है. आपको इस राख को घर के मुख्य द्वार या फिर पूजा स्थल के पास थोड़ी सी मात्रा में रख देना चाहिए. अगर आप इसे पूरे घर में बिखेरते हैं या फिर गंदगी की तरह छोड़ देते हैं तो इसके परिणाम काफी ज्यादा अशुभ भी हो सकते हैं.

घर के मुख्य द्वार को खाली और साफ रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार होली के दिन आपको अपने घर के मुख्य द्वार का खास ख्याल रखना चाहिए। इस दिन दरवाजे के पास जूते-चप्पल, कचरा या फिर पानी को जमा न होने दें. अगर आप मुख्य द्वार को गंदा या फिर उलझा हुआ रख देते हैं तो पॉजिटिव एनर्जी आपके घर पर प्रवेश नहीं कर पाती है. होली के दिन आपको अपने घर के मुख्य दरवाजे को रंगोली या फिर फूलों से भी सजाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: सोने से पहले की ये 4 आदतें बदल सकती हैं आपकी किस्मत, घर में आने लगेगी सुख-समृद्धि!

झगड़ा या कटु शब्द बोलने से बचें

होली को प्रेम और भाईचारे का त्यौहार माना जाता है. यह एक मुख्य कारण है कि आपको इस खास दिन पर किसी से बहस, झगड़ा या फिर अपशब्द कहने से बचना चाहिए. अगर आप गलती से भी किसी से झगड़ा करते हैं या फिर किसी से अपशब्द कहते हैं तो इसका काफी अशुभ असर आपके जीवन पर पड़ता है. मान्यता है कि अगर आप इस दिन झगड़ा या फिर बहस करते हैं तो सामने वाले के दिल में जगी निगेटिव इमोशंस ज्यादा लंबे समय तक घर के माहौल को खराब कर सकते हैं.

सूर्यास्त के बाद घर में गीले रंग या पानी न छोड़ें

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको होली खेल लेने के बाद कभी भी घर में गीले रंगों को, पानी या फिर कीचड़ को देर तक नहीं छोड़ना चाहिए. खासकर एक बार सूर्यास्त हो जाए तो उसके बाद तो आपको भूलकर भी यह गलती नहीं करनी चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो पूरे घर में निगेटिव एनर्जी का बहाव काफी तेजी से बढ़ जाता है. अगर आप होली खेल रहे हैं तो शाम होने तक अपने घर की सफाई अच्छे से जरूर कर लें.

यह भी पढ़ें: पर्स में रखी ये 5 चीजें बना सकती हैं आपको गरीब, मेहनत के बाद भी नहीं टिकते पैसे तो जान लें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article सड़क मरम्मत के नाम पर किया जा रहा कोरम पूरा
Next article WhatsApp के इस ट्रिक से Meta AI बताएगा कौन कर चुका है आपको ब्लॉक
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel