WhatsApp पर कॉल रिकॉर्ड कैसे करें? यहां जानिए iOS और Android के लिए स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस
व्हाट्सऐप में कॉल रिकॉर्डिंग का बिल्ट-इन फीचर नहीं है. एंड्रॉयड यूजर्स स्क्रीन रिकॉर्डर से ऑडियो कैप्चर कर सकते हैं, जबकि आईफोन यूजर्स स्पीकर मोड और स्क्रीन रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल करते हैं. जानिए एंड्रॉयड और आईफोन पर कॉल रिकॉर्ड करने का सुरक्षित तरीका.
व्हाट्सऐप आज हमारी पर्सनल और प्रोफेशनल बातचीत का अहम हिस्सा बन चुका है. कई बार इंटरव्यू, मीटिंग या जरूरी बातचीत को सुरक्षित रखने के लिए यूजर्स कॉल रिकॉर्ड करना चाहते हैं. लेकिन व्हाट्सऐप में कॉल रिकॉर्डिंग का कोई बिल्ट-इन फीचर नहीं है. ऐसे में लोग अलग-अलग तरीकों का सहारा लेते हैं. एंड्रॉयड और आईफोन दोनों पर यह प्रक्रिया अलग होती है.
व्हाट्सऐप में क्यों नहीं है रिकॉर्डिंग फीचर?
व्हाट्सएप एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और प्राइवेसी पर जोर देता है. इसी वजह से ऐप में कॉल रिकॉर्डिंग का विकल्प मौजूद नहीं है.
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए क्या विकल्प हैं?
कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन में बिल्ट-इन स्क्रीन रिकॉर्डर होता है, जिसमें ऑडियो कैप्चर का ऑप्शन मिलता है.
- कॉल शुरू करने से पहले स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऑन करें
- माइक्रोफोन ऑडियो एनेबल करें
- कॉल को स्पीकर मोड पर रखें ताकि आवाज साफ रिकॉर्ड हो सके
- बातचीत खत्म होने पर रिकॉर्डिंग बंद कर दें.
आईफोन यूजर्स के लिए क्या तरीका है?
ऐपल डिवाइस पर सिस्टम ऑडियो रिकॉर्डिंग की परमिशन नहीं होती है.
- कंट्रोल सेंटर से स्क्रीन रिकॉर्डिंग शुरू करें
- माइक्रोफोन ऑन करें और कॉल को स्पीकर मोड पर रखें
- बातचीत खत्म होने पर रिकॉर्डिंग सेव कर लें
कई यूजर्स एक्सटर्नल डिवाइस का इस्तेमाल भी करते हैं ताकि ऑडियो बेहतर तरीके से कैप्चर हो सके.
ध्यान में रखी जानेवाली बातें
रिकॉर्डिंग से पहले हमेशा दूसरे व्यक्ति को जानकारी देना सही होता है. अलग-अलग देशों और राज्यों में प्राइवेसी कानून अलग होते हैं, और कई जगहों पर बिना परमिशन के कॉल रिकॉर्ड करना गैरकानूनी है.
यह भी पढ़ें: नंबर सेव करने की झंझट खत्म, इस ट्रिक से WhatsApp पर किसी को भी भेजें मैसेज
