WhatsApp अपडेट: पढ़ने के बाद खुद मिट जाएंगे मैसेज

WhatsApp जल्द “After Reading” फीचर लॉन्च करेगा, जिसमें यूजर तय कर सकेंगे कि मैसेज पढ़ने के कितनी देर बाद अपने आप डिलीट हो जाए. इसमें 5 मिनट, 1 घंटा और 12 घंटे जैसे टाइम ऑप्शन मिलेंगे.

By Rajeev Kumar | April 18, 2026 9:59 AM

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स ला रहा है और अब कंपनी एक ऐसा अपडेट तैयार कर रही है जो मैसेजिंग अनुभव को पूरी तरह बदल देगा. इस नए फीचर का नाम है “After Reading”, जिसके तहत मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएंगे – लेकिन इस बार यूजर तय करेगा कि कब.

क्या है नया “After Reading” फीचर

रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp का यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है. इसकी जानकारी WABetaInfo ने दी है. इस फीचर के जरिए यूजर यह सेट कर सकेगा कि मैसेज पढ़ने के कितनी देर बाद वह अपने आप डिलीट हो जाए. यानी अब मैसेज भेजने के बाद भी आपके पास पूरी कंट्रोल रहेगा कि सामने वाला उसे कितनी देर तक देख सके.

मिलेंगे टाइम ऑप्शन

यूज़र्स को “After Reading” फीचर में कई टाइम ऑप्शन मिलेंगे – जैसे 5 मिनट, 1 घंटा या 12 घंटे. इन विकल्पों में से किसी एक को चुनने पर मैसेज पढ़ने के बाद तय समय बीतते ही वह अपने आप गायब हो जाएगा.

पहले आए थे डिसअपीयरिंग मैसेज

WhatsApp पहले भी “Disappearing Messages” फीचर दे चुका है, जिसमें मैसेज कुछ दिनों बाद अपने आप डिलीट हो जाते थे. लेकिन नया “After Reading” फीचर इससे कहीं ज्यादा एडवांस है क्योंकि इसमें डिलीट टाइम यूजर खुद सेट कर सकता है.

कब मिलेगा यूजर्स को

यह फीचर पहले बीटा टेस्टिंग में जारी किया जाएगा और फिर स्टेबल वर्जन में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. WhatsApp का यह अपडेट प्राइवेसी और सिक्योरिटी को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: अब चैटिंग होगी और भी स्टाइलिश, WhatsApp Web में आ रहे हैं 49 नए थीम्स, जानें डिटेल्स