[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Smart TV में HDMI पोर्ट के पास क्यों लिखा होता है ARC या eARC? जान लें इसका असली काम

Smart TV में HDMI पोर्ट के पास क्यों लिखा होता है ARC या eARC? जान लें इसका असली काम

0
Smart TV में HDMI पोर्ट के पास क्यों लिखा होता है ARC या eARC? जान लें इसका असली काम
ARC या eARC पोर्ट (Photo: BGR)

आजकल हर टीवी में कम से कम एक HDMI पोर्ट तो जरूर होता है. आमतौर पर ये आपको साइड या पीछे की तरफ दिख जाएगा. इसका यूज आप किसी भी बाहरी डिवाइस जैसे स्ट्रीमिंग बॉक्स, लैपटॉप या टैबलेट को टीवी से कनेक्ट करके कंटेंट देखने के लिए करते हैं. लेकिन अगर आपका टीवी थोड़ा नया है, तो आपने शायद देखा होगा कि कुछ HDMI पोर्ट के साथ ‘ARC’ या ‘eARC’ लिखा होता है. ज्यादातर लोग इन लेबल्स पर ध्यान नहीं देते, लेकिन असल में ये काफी काम की चीज है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

टीवी के HDMI पोर्ट में छिपा है यह खास फीचर

टीवी के पीछे लगे सभी HDMI पोर्ट एक जैसे दिखते हैं. यही वजह है कि ज्यादातर लोग मान लेते हैं कि सभी पोर्ट का काम भी एक जैसा ही होगा. लेकिन ऐसा नहीं है. कुछ HDMI पोर्ट खास फीचर्स के लिए बनाए जाते हैं. इन्हीं खास फीचर्स में से एक है Audio Return Channel (ARC). अगर आपने पिछले कुछ सालों में नया टीवी खरीदा है, तो संभव है कि किसी HDMI पोर्ट के पास ARC या eARC लिखा हो. सही पोर्ट चुनकर आप ऑडियो एक्सपीरियंस को कई गुना बेहतर बना सकते हैं.

ARC या eARC का क्या मतलब है?

ARC यानी Audio Return Channel एक ऐसा फीचर है, जो आपके टीवी और साउंडबार (soundbar) को एक ही HDMI केबल के जरिए दोनों दिशाओं में आपस में बात करने देता है. मतलब, अलग से ऑडियो केबल लगाने की जरूरत नहीं होता है. टीवी की आवाज सीधे आपके साउंड सिस्टम तक पहुंच जाती है.

अब बात करें eARC की, तो यह ARC का और भी एडवांस वर्जन है. eARC यानी Enhanced Audio Return Channel न सिर्फ वही काम करता है, बल्कि बेहतर और हाई-क्वालिटी ऑडियो फॉर्मेट्स को भी सपोर्ट करता है. यह Dolby Atmos जैसे एडवांस्ड ऑडियो फॉर्मेट्स को भी आसानी से सपोर्ट करता है.

अगर आपने अपने साउंडबार या रिसीवर को गलती से ऐसे HDMI पोर्ट में कनेक्ट कर दिया, जो eARC सपोर्ट नहीं करता, तो ऑडियो तो चलेगा, लेकिन उसकी क्वालिटी उतनी शानदार नहीं मिलेगी जितनी मिलनी चाहिए. 

eARC क्या करता है और यह क्यों जरूरी है?

नॉर्मल HDMI कनेक्शन में ऑडियो सीधे टीवी तक जाता है, लेकिन eARC में केस थोड़ा अलग है. यह ऑडियो को टीवी से वापस आपके साउंड सिस्टम या साउंडबार तक भेजता है. आसान शब्दों में कहें, तो यह एक ऐसी दो-तरफा सड़क है, जहां दोनों डिवाइस आपस में आसानी से सिग्नल भेज और रिसीव कर सकते हैं. नेटफ्लिक्स, यूट्यूब और दूसरे स्ट्रीमिंग ऐप्स के लिए eARC बेहद काम का फीचर है. यह टीवी से ऑडियो को सीधे साउंडबार या होम थिएटर तक पहुंचाता है.

यह भी पढ़ें: Smart TV में 60Hz, 120Hz और 144Hz का क्या मतलब है? जानिए आपके लिए कौन सा सही

Previous article Banka News : पिता व पत्नी की पिटाई कर युवक ने खाया कीटनाशक, भर्ती
Next article बिहार में एक साथ उठी दो सगे भाइयों की अर्थी, बक्सर में तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel