कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट Banka : बांका जिला के आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी कटसकरा पंचायत के फुलजोरा गांव में युवक ने अपने पिता व पत्नी की जमकर पिटाई करने के बाद खुद कीटनाशक पी लिया. फुलजोरा गांव निवासी 26 वर्षीय युवक केवल सिंह को परिजनों ने कटोरिया सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. घटना के कारण का खुलासा नहीं हो सका.