[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Vivo Y600 Pro 5G Leak: 10,200mAh बैटरी और दमदार फीचर्स से मचाएगा धमाल

Vivo Y600 Pro 5G Leak: 10,200mAh बैटरी और दमदार फीचर्स से मचाएगा धमाल

0
Vivo Y600 Pro 5G Leak: 10,200mAh बैटरी और दमदार फीचर्स से मचाएगा धमाल
vivo y600 pro 5g

स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. Vivo अपनी Y-सीरीज में एक नया धमाकेदार फोन जोड़ने की तैयारी में है, जिसका नाम Vivo Y600 Pro 5G बताया जा रहा है. अभी कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इस फोन के फीचर्स, डिजाइन और कलर ऑप्शन इंटरनेट पर लीक हो चुके हैं. सबसे ज्यादा चर्चा इसकी बड़ी बैटरी और प्रीमियम स्पेसिफिकेशन को लेकर हो रही है, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में खास बना सकते हैं.

10,200mAh बैटरी: पावर यूजर्स के लिए बड़ा गेमचेंजर?

लीक्स के मुताबिक, Vivo Y600 Pro 5G में 10,200mAh की विशाल बैटरी दी जा सकती है. यह सामान्य स्मार्टफोन्स की तुलना में लगभग दोगुनी क्षमता है. इतना ही नहीं, इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की बात सामने आई है.

इसका सीधा मतलब है कि यह फोन लंबे समय तक बिना चार्ज किये इस्तेमाल किया जा सकेगा, जो गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और ट्रैवलिंग यूजर्स के लिए बड़ा फायदा साबित हो सकता है.

डिस्प्ले और कैमरा: प्रीमियम एक्सपीरियंस की तैयारी

फोन में 6.83 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका रेजॉल्यूशन 2800 × 1260 पिक्सल हो सकता है. यह हाई-क्वाॅलिटी स्क्रीन बेहतर कलर और शार्पनेस देने का वादा करती है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा और रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है. यानी फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग, दोनों में यूजर्स को अच्छा अनुभव मिलने की उम्मीद है.

प्रॉसेसर और परफॉर्मेंस: Dimensity चिपसेट का दम

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्मार्टफोन में MediaTek का MT6858T चिपसेट मिल सकता है, जिसे Dimensity 7300e माना जा रहा है. इसके साथ Mali-G610 GPU भी दिया जा सकता है.

गीकबेंच लिस्टिंग में इस डिवाइस को सिंगल-कोर में 1000+ और मल्टी-कोर में 3000+ स्कोर मिला है, जो बताता है कि यह फोन डेली यूज के साथ-साथ मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए भी सक्षम होगा.

स्टोरेज और कलर ऑप्शन: यूजर्स को मिलेंगे कई विकल्प

Vivo Y600 Pro 5G को कई स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है, जिसमें 8GB और 12GB रैम के साथ 128GB से लेकर 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन शामिल हो सकते हैं.

कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन Floating Gold, Bright Moon Black, Vast Blue और Starry Purple जैसे आकर्षक रंगों में आ सकता है, जो इसे स्टाइलिश लुक देंगे.

लॉन्च टाइमलाइन और उम्मीदें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 30 अप्रैल 2026 के आसपास लॉन्च हो सकता है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

अगर ये सभी लीक सही साबित होते हैं, तो Vivo Y600 Pro 5G अपने सेगमेंट में बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में बड़ा बदलाव ला सकता है.

यह भी पढ़ें: 9020mAh बैटरी वाले Vivo T5 Pro की सेल शुरू, मिल रहा ₹3000 तक का डिस्काउंट

यह भी पढ़ें: Vivo T5 Pro vs T4 Pro: कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में कौन है बेस्ट ऑप्शन?

Previous article आसनसोल के सालानपुर में धूं-धूं कर जला 350 केवी का ट्रांसफॉर्मर, चित्तरंजन मुख्य मार्ग पर घंटों आवागमन ठप
Next article जक्खी विगहा फोर लेन पुल पर महाजाम, भीषण गर्मी में बेहाल रहे स्कूली बच्चे
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel