[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल आसनसोल के सालानपुर में धूं-धूं कर जला 350 केवी का ट्रांसफॉर्मर, चित्तरंजन मुख्य मार्ग पर घंटों आवागमन ठप

आसनसोल के सालानपुर में धूं-धूं कर जला 350 केवी का ट्रांसफॉर्मर, चित्तरंजन मुख्य मार्ग पर घंटों आवागमन ठप

0
आसनसोल के सालानपुर में धूं-धूं कर जला 350 केवी का ट्रांसफॉर्मर, चित्तरंजन मुख्य मार्ग पर घंटों आवागमन ठप
सालानपुर में धूं-धूं कर जलता ट्रांसफॉर्मर.

Asansol Transformer Fire: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले पड़ रही प्रचंड गर्मी ने अब बिजली के बुनियादी ढांचे को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है. मंगलवार को आसनसोल सदर महकमा के सालानपुर थाना अंतर्गत रूपनारायणपुर डाबर मोड़ पर एक बड़ा हादसा हो गया.

आसनसोल-चित्तरंजन मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक रोकी

यहां 350 केवी (KV) के एक विद्युत ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गयी. आग इतनी भयावह थी कि ट्रांसफॉर्मर जलकर पूरी तरह खाक हो गया. उसके पास पड़े दो ठेले भी जलकर राख हो गये. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सुरक्षा के लिहाज से आसनसोल-चित्तरंजन मुख्य मार्ग पर आवागमन को रोकना पड़ा.

आसमान से बरसते अंगारे, हो रहे थे छोटे-छोटे विस्फोट

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के बाद छोटे-छोटे विस्फोट होने लगे. जलते हुए टुकड़े चारों ओर छिटकने लगे. इससे सड़क पर चल रहे राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत फैल गयी. आसनसोल-चित्तरंजन मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक को कुछ देर के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गर्मी और ओवरलोड बना हादसे की वजह

बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके का मुआयना करने के बाद बताया कि दुर्घटना के 2 मुख्य कारण हैं. भीषण गर्मी और ओवरलोड. पिछले कुछ दिनों से आसनसोल का पारा लगातार ऊपर जा रहा है, जिससे बिजली के उपकरणों का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है. गर्मी के कारण एसी और कूलरों के इस्तेमाल से ट्रांसफॉर्मर पर क्षमता से कहीं ज्यादा लोड पड़ रहा था, जिसकी वजह से शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गयी.

इसे भी पढ़ें : बर्धमान के अन्नपूर्णा नर्सिंग होम में आग से हड़कंप, ऑक्सीजन मास्क पहनकर अंदर घुसे दमकलकर्मी

जल्द बहाल होगी बिजली आपूर्ति

ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण रूपनारायणपुर डाबर मोड़ के आसपास के इलाकों में बिजली गुल है. बिजली विभाग के कर्मचारियों ने युद्धस्तर पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया है. अधिकारियों का कहना है कि जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलकर जल्द ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जायेगी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में गरजे अमित शाह- 4 मई के बाद गुंडों को उल्टा टांगकर सीधा करेगी भाजपा, लागू होगा UCC, घुसपैठियों की खैर नहीं

मुराराई में दिखा ममता बनर्जी का रौद्र रूप, कहा- भाजपा की नींव हिला दूंगी, कोयला-पत्थर लुटेरों की लिस्ट है मेरे पास

8 बार के विधायक के पास नहीं थी गाड़ी, पत्नी के गहने गिरवी रख बनाया मकान, तंगहाल परिवार को है लखन बागदी पर नाज

थाली में राख, फेफड़ों में जहर, रानीगंज में ‘रणचंडी’ बनी महिलाएं, वोट बहिष्कार का किया ऐलान, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

Previous article CM हेमंत सोरेन ने 299 CDPO और महिला पर्यवेक्षकों को दिया नियुक्ति पत्र, कहा- ‘बेहतर काम पर मिलेगा इनाम’
Next article Vivo Y600 Pro 5G Leak: 10,200mAh बैटरी और दमदार फीचर्स से मचाएगा धमाल
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel