90 नए शहरों में आएगी Vi की 5G सर्विस, जानें किन-किन जगहों पर मिलेगा नेटवर्क

5G रेस में Jio-Airtel को टक्कर देने के लिए Vodafone-idea (Vi) अपने 5जी नेटवर्क को 90 नए शहरों में शुरू करने जा रहा है. इसके साथ कंपनी का 5G नेटवर्क 133 शहरों तक पहुंच जाएगा. सबसे खास बात यह है कि Vi यूजर्स को 5G इस्तेमाल करने के लिए अपनी 4G SIM बदलने की जरूरत नहीं होगी.

By Shivani Shah | March 30, 2026 11:02 PM

Vodafone Idea (Vi) भारत में अपने 5G नेटवर्क को तेजी से बढ़ा रही है. कंपनी ने ऐलान किया है, कि आने वाले कुछ महीनों में वह 90 और शहरों में 5G सेवा शुरू करेगी. इस विस्तार के साथ Vi का 5G नेटवर्क 43 शहरों से बढ़कर 133 शहरों तक पहुंच जाएगा. कंपनी का फोकस उन इलाकों पर रहेगा जहां 5G की मांग और डेटा उपयोग ज्यादा है. फिलहाल Vi, Airtel और Reliance Jio जैसे बड़े खिलाड़ियों को टक्कर देने की कोशिश कर रही है. सबसे खास बात यह है कि Vi यूजर्स को 5G इस्तेमाल करने के लिए अपनी 4G SIM बदलने की जरूरत नहीं होगी.

मई 2026 तक 133 शहरों में 5G

Vi ने बताया कि अभी उसकी 5G सेवा 17 सर्किल्स के 43 शहरों में उपलब्ध है. लेकिन मई 2026 तक 90 नए शहर जोड़कर यह संख्या 133 तक पहुंच जाएगी. इस विस्तार के तहत कंपनी 15 सर्किल्स में अपनी कवरेज मजबूत करेगी.

किन-किन राज्यों में मिलेगा फायदा?

आने वाले समय में Vi दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और गुजरात जैसे राज्यों में 5G सेवा का विस्तार करेगी. कंपनी खास तौर पर इंडस्ट्रियल एरिया, ज्यादा डेटा उपयोग वाले शहरों और तेजी से विकसित हो रहे इलाकों पर ध्यान दे रही है.

ऑटो स्विचिंग फीचर

अगर आप 5G एरिया से बाहर जाते हैं, तो आपका फोन अपने आप 4G पर स्विच हो जाएगा. इसके लिए आपको कुछ भी मैनुअली करने की जरूरत नहीं है.

खास बात

Vi का यह कदम यूजर्स के लिए 5G अपनाना आसान बनाता है. बिना SIM बदले, सिर्फ सही फोन और प्लान के साथ अब आप तेज 5G इंटरनेट का फायदा उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ₹449 वाला Vi का जबरदस्त प्लान, अनलिमिटेड डेटा के साथ मिलेगा फ्री OTT

यह भी पढ़ें: Vi का सस्ता धमाका, 369 रुपये में दे रहा 56 दिन की वैलिडिटी