[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Vi का बड़ा धमाका: अब नहीं रहेगा 1 दिन का डेटा लिमिट! पूरे 84 दिन तक मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग

Vi का बड़ा धमाका: अब नहीं रहेगा 1 दिन का डेटा लिमिट! पूरे 84 दिन तक मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग

0
Vi का बड़ा धमाका: अब नहीं रहेगा 1 दिन का डेटा लिमिट! पूरे 84 दिन तक मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग
Vi का नया धमाका

Vi Unlimited Data Plan: जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) जैसी कंपनियां जहां सिर्फ 5G प्लान्स में ही अनलिमिटेड डेटा देती हैं, वहीं वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने अपने यूजर्स को चौंका दिया है. कंपनी अब 4G प्लान में ही अनलिमिटेड डेटा दे रही है – यानी अब रोजाना 1GB या 2GB डेटा लिमिट की झंझट खत्म! इतना ही नहीं, इस प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, और 100 SMS प्रतिदिन का फायदा भी मिलेगा.

Vi का नया धमाकेदार ₹1020 प्लान: अब 84 दिन तक अनलिमिटेड इंटरनेट

वोडाफोन-आइडिया का नया ₹1020 प्रीपेड प्लान यूजर्स को पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलता है. इस दौरान यूजर जितना चाहें, उतना इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं – इसमें कोई दैनिक लिमिट नहीं है.

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 4G नेटवर्क पर भी अनलिमिटेड डेटा देता है. यानी अगर आप 5G एरिया में नहीं भी हैं, तब भी आपको अनलिमिटेड 4G स्पीड डेटा मिलेगा. वहीं, 5G सर्विस वाले एरिया में यह प्लान 5G स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा भी देगा.

इसके अलावा, यूजर्स को पूरे 84 दिनों तक अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स की सुविधा और हर दिन 100 SMS की फ्री सुविधा भी दी जा रही है.

₹979 प्लान में भी 84 दिन की वैलिडिटी और OTT फायदा

Vi का दूसरा प्रीपेड प्लान है ₹979, जिसमें भी 84 दिन की वैलिडिटी दी गई है. इसमें हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा मिलती है.

डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 64 Kbps तक सीमित हो जाती है. लेकिन 5G नेटवर्क वाले इलाकों में रहने वाले यूजर्स को इसमें भी अनलिमिटेड 5G डेटा दिया जाएगा.

इस प्लान की खासियत यह है कि इसमें Vi Movies & TV ऐप की फ्री सब्सक्रिप्शन मिलती है, जिसमें SonyLIV सहित 19 OTT ऐप्स और Live TV चैनल्स का एक्सेस मिलता है.

Vi ने जियो और एयरटेल को दी टक्कर

अब तक जियो और एयरटेल सिर्फ 5G यूजर्स को ही अनलिमिटेड डेटा दे रहे थे, लेकिन Vi ने अपने 4G यूजर्स को भी अनलिमिटेड डेटा का फायदा देकर बड़ा कदम उठाया है. इससे उन यूजर्स को राहत मिलेगी जो अभी 5G एरिया में नहीं हैं लेकिन भारी इंटरनेट यूज करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल आपकी सुविधा के लिए साझा की गई है. रिचार्ज करने से पहले संबंधित टेलीकॉम कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाकर प्लान की पुष्टि करना बेहतर होगा. किसी भी रिचार्ज से जुड़ा निर्णय पूरी तरह यूजर के विवेक पर आधारित होगा. प्रभात खबर में हम प्लान की कीमत, सेवाओं या शर्तों में किसी भी बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं हैं.

FAQs: Vi के नए अनलिमिटेड डेटा प्लान्स से जुड़े सवाल

Vi का ₹1020 प्लान क्या ऑफर करता है?

84 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड 4G/5G डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और 100 SMS प्रतिदिन.

₹979 वाले प्लान में क्या मिलेगा?

रोजाना 2GB डेटा, 84 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT सब्सक्रिप्शन.

क्या Vi के इन प्लान्स में 5G डेटा भी मिलेगा?

हां, जिन इलाकों में Vi की 5G सर्विस चालू है, वहां यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा.

क्या ₹1020 प्लान में OTT सब्सक्रिप्शन है?

नहीं, OTT बेनिफिट्स सिर्फ ₹979 वाले प्लान में दिये गए हैं.

Jio-Airtel छोड़िए, ये कंपनी दे रही 485 रुपये में 72 दिन की वैलिडिटी, साथ में डेली 2GB डेटा भी

Jio vs Airtel vs Vi: 200 रुपये से कम में कौन दे रहा ज्यादा फायदा? रिचार्ज करने से पहले देखें ऑप्शन

189 और 98 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी घटाकर Vi ने यूजर्स को दिया बड़ा झटका

Jio-Airtel से एक कदम आगे निकला Vi, इस प्लान में 4G यूजर्स को भी मिलेगा अनलिमिटेड डेटा, देखें बेनिफिट्स

Previous article Dahi Sandwich Recipe: मिनटों में बनाएं ठंडी ठंडी और क्रीमी दही सैंडविच, सभी को आएगा बेहद पसंद
Next article Kali Puja 2025: मां काली को क्यों चढ़ाए जाते हैं ये खास भोग? जानिए आध्यात्मिक महत्व
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel