[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Iron Press की प्लेट पर जम गई है काली परत? बस यूज करें ये 4 चीज, शीशे की तरह चमक उठेगा आयरन

Iron Press की प्लेट पर जम गई है काली परत? बस यूज करें ये 4 चीज, शीशे की तरह चमक उठेगा आयरन

0
Iron Press की प्लेट पर जम गई है काली परत? बस यूज करें ये 4 चीज, शीशे की तरह चमक उठेगा आयरन
Iron Press Plate cleaning tips

Iron Press Cleaning Tips: अगर आप कई दिनों से प्रेस इस्तेमाल कर रहे हैं तो अपने देखा होगा कि बहुत बार कपड़े जलकर आयरन की प्लेट से चिपक जाते हैं, जिससे उस पर काले धब्बे या परत जम जाती है. ये काली परत न सिर्फ प्रेस की प्लेट को गंदा करते हैं, बल्कि अगली बार किसी और कपड़े पर प्रेस करते वक्त चिपकने लगती है. इससे आपकी पसंदीदा ड्रेस भी बर्बाद हो सकती है.

हालांकि, कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप इस कालेपन को आसानी से हटा सकते हैं. आयरन की प्लेट से   जली हुई काली परत को हटाना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन सही तरीका अपनाया जाए तो प्रेस को दोबारा नया जैसा चमकदार बनाया जा सकता है. तो चलिए जानते हैं कुछ असरदार घरेलू उपाय, जिनसे आप आयरन की प्लेट की सफाई आसानी से कर सकते हैं. 

नींबू का रस इस्तेमाल करें 

अगर आपकी प्रेस की प्लेट पर दाग या काली परत आ गयी है तो नींबू का रस इसमें कारगर साबित हो सकता है. इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड गंदगी और दाग को हटाने में मदद करता है. इसके लिए नींबू का रस आयरन की प्लेट पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ें. कुछ ही देर में दाग साफ हो जाएंगे और प्रेस पहले की तरह चमक उठेगा.

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें   

अगर आपकी प्रेस की प्लेट पर काली परत जम गयी है, तो बेकिंग सोडा आपके बहुत काम आ सकता है. इसके लिए पानी और बेकिंग सोडा मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को आयरन की प्लेट पर लगाएं और लगभग 5 मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद एक मुलायम स्पंज की मदद से धीरे-धीरे रगड़कर गंदगी हटाएं. अंत में एक नम कपड़े से प्लेट को अच्छी तरह साफ कर लें. आपकी प्रेस एकदम साफ और चमकदार नजर आएगी.

टूथपेस्ट आएगा बड़े काम

टूथपेस्ट सिर्फ आपकी दांतों ही नहीं बल्कि आयरन की प्लेट भी सफाई कर सकता है. अगर प्रेस की प्लेट पर जलने के कारण काली परत आ गयी है तो उस हिस्से पर थोड़ा टूथपेस्ट लगाएं. जब यह सूख जाए, तो सॉफ्ट स्पंज की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें. इससे प्लेट पर जमा कालापन तुरंत हट सकता है और आयरन फिर से चमक उठेगा.

नमक दिलाएगा काली परत से छुटकारा

आयरन को हल्का गर्म करें और एक सूती कपड़े पर थोड़ा सा नमक छिड़क लें. अब इस कपड़े पर आयरन चलाएं. इससे आयरन पर जमी जली हुई परत धीरे-धीरे हटने लगेगी. ध्यान रहे, इस प्रक्रिया को करते समय आयरन का स्टीम मोड बंद होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: मॉनसून में फ्रिज को रखना है सही-सलामत तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, वरना हाय-हाय करते रह जाएंगे आप

यह भी पढ़ें: इन चीजों से कर रहे अपना TV साफ तो समझिए खुद के पैर पर मार रहे कुल्हाड़ी, जानिए क्या है सही तरीका

Previous article Karonda Pickle Recipe: घर पर बनाएं करौंदा का चटपटा अचार, खाने का बढ़ाएं स्वाद
Next article Mahavatar Narsimha BO Collection Day 4: लगातार 4 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रही ‘महावतार नरसिम्हा’ की कमाई देख उड़ जायेंगे होश, देखें कलेक्शन
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel