₹15,000 बजट में टॉप 5 स्मार्ट TV- दमदार फीचर्स और शानदार डिस्प्ले

Samsung, LG, Xiaomi, TCL और Toshiba ने ₹15,000 बजट में बेहतरीन स्मार्ट TV पेश किये हैं. ये मॉडल्स स्मूद इंटरफेस, प्रीमियम डिजाइन, Dolby Audio और एडवांस्ड डिस्प्ले क्वॉलिटी के साथ आते हैं.

By Rajeev Kumar | April 5, 2026 9:15 PM

अगर आप कम बजट में एक दमदार स्मार्ट TV खरीदना चाहते हैं, तो 2026 में कई ब्रांड्स ने शानदार विकल्प पेश किये हैं. ₹15,000 तक के सेगमेंट में Samsung, LG, Xiaomi, TCL और Toshiba के मॉडल्स सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं. ये टीवी न सिर्फ स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं बल्कि बेहतरीन डिस्प्ले और ऑडियो क्वाॅलिटी भी देते हैं.

Samsung Smart TV- स्मूद इंटरफेस

Samsung का स्मार्ट TV Tizen OS पर चलता है, जो तेज और यूजर-फ्रेंडली है. इसमें पर्सनल कंप्यूटर मोड का सपोर्ट भी मिलता है. कीमत लगभग ₹13,990 है.

LG Smart LED TV- WebOS का कमाल

LG का स्मार्ट LED TV WebOS पर चलता है. इसमें ब्राइटनेस कमरे की लाइट के अनुसार अपने आप एडजस्ट हो जाती है. कीमत लगभग ₹14,990 है.

Xiaomi Smart TV- प्रीमियम डिजाइन

Xiaomi का स्मार्ट TV मेटल बेजल-लेस डिजाइन के साथ आता है. यह Google TV पर चलता है और Google Assistant सपोर्ट करता है. कीमत लगभग ₹11,990 है.

TCL Smart TV- दमदार परफॉर्मेंस

TCL का स्मार्ट TV कम बेजल डिजाइन और Dolby Audio सपोर्ट के साथ आता है. इसमें HDR10 और 64-बिट क्वाॅड-कोर प्रॉसेसर दिया गया है. कीमत लगभग ₹13,490 है.

Toshiba Smart TV- शानदार डिस्प्ले

Toshiba का स्मार्ट TV अपनी डिस्प्ले क्वाॅलिटी के लिए जाना जाता है. इसमें Regza Engine और सराउंड साउंड सपोर्ट मिलता है. कीमत लगभग ₹12,990 है.

यह भी पढ़ें: Smart TV में 60Hz, 120Hz और 144Hz का क्या मतलब है? जानिए आपके लिए कौन सा सही

यह भी पढ़ें: 40 और 43-इंच टीवी में कौन सा खरीदें? डिटेल में समझिए सिर्फ 3 इंच का फर्क