[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology कल लॉन्च होने वाला है Tecno Pova Curve 5G, स्टारशिप डिजाइन के साथ मिलेगा 64MP का कैमरा

कल लॉन्च होने वाला है Tecno Pova Curve 5G, स्टारशिप डिजाइन के साथ मिलेगा 64MP का कैमरा

0
कल लॉन्च होने वाला है Tecno Pova Curve 5G, स्टारशिप डिजाइन के साथ मिलेगा 64MP का कैमरा
tecno pova curve 5g

मई के आखिरी हफ्ते कई स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं. ऐसे में अब Realme और Motorola के बाद Tecno भी अपना नया मॉडल भारत में लॉन्च करने को तैयार है. Tecno अपना नया मॉडल Pova Curve 5G कल 29 मई को लॉन्च करने वाली है. स्लिम और स्टाइलिश लुक वाले इस फोन में यूजर्स को कर्व्ड स्क्रीन मिलने वाली है. सबसे खास बात यह है कि इस फोन को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह भारत का पहला नो-नेटवर्क कम्युनिकेशन कैपेसिटी वाला फोन होगा. जिसे कंपनी बजट सेगमेंट में लॉन्च करने वाली है.

23 हजार रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus 12 5G, जानें कहां चल रही ये धमाकेदार डील

कहां होगा लॉन्च

Tecno अपने नए मॉडल Pova Curve 5G को कल 29 मई दोपहर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर लॉन्च करने वाली है. फ्लिपकार्ट पर इस नए मॉडल के कई फीचर्स पर से पर्दा उठा दिया गया है. Pova Curve 5G का डिजाइन कंपनी ने स्लिम रखा है. Tecno का नया मॉडल Pova Curve 5G स्टारशिप एरोडायनामिक्स पर बेस्ड एक फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ लॉन्च होने वाला है. बैक पैनल पर ट्रायंगुलर कैमरा लुक दिया गया है, जिससे फोन का लुक काफी स्टाइलिश हो गया है. इस मॉडल में यूजर्स को कई सारे AI फीचर्स भी मिलने वाले हैं. Pova Curve में यूजर्स को तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, सिल्वर और टील कलर मिलने वाले हैं.

Tecno Pova Curve 5G में क्या है खास

डिस्प्ले: Pova Curve 5G में Full HD+ Curved AMOLED डिस्प्ले है.

कैमरा: Pova Curve 5G के बैक पैनल में 64MP का प्राइमरी और फ्रंट में 13MP का कैमरा हो सकता है.

प्रोसेसर: Pova Curve 5G में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट का प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 15 पर बेस्ड HiOS 15 पर काम कर सकता है.

रैम: Pova Curve 5G में दो वेरिएंट ऑप्शन मिल सकते हैं. जिसमें 6GB+128GB और 8GB+ 128GB का ऑप्शनन हो सकता है.

बैटरी: 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ Pova Curve 5G में 5500mAh की बैटरी हो सकती है.

यह भी पढ़ेंSamsung Galaxy S25 Edge की शुरू हुई डिलीवरी, 200MP कैमरा वाला फोन इन्हें मिलेगा सबसे पहले

Previous article माई-बहिन सम्मान योजना से हर जरूरतमंद महिलाओं को मिलेगा 2500 प्रतिमाह
Next article मुजफ्फरपुर में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सतर्कता बढ़ी, अस्पतालों में तैयारी तेज
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel