[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सुपौल माई-बहिन सम्मान योजना से हर जरूरतमंद महिलाओं को मिलेगा 2500 प्रतिमाह

माई-बहिन सम्मान योजना से हर जरूरतमंद महिलाओं को मिलेगा 2500 प्रतिमाह

0
माई-बहिन सम्मान योजना से हर जरूरतमंद महिलाओं को मिलेगा 2500 प्रतिमाह

– दो जून को कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगी राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन सुपौल. जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. प्रेस को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो सूर्यनारायण मेहता ने कहा कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनने पर ‘माई-बहिन सम्मान योजना’ को पहली कैबिनेट बैठक में ही लागू किया जाएगा. इस योजना के तहत राज्य की हर जरूरतमंद महिला को प्रति माह 2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी. उन्होंने बताया कि कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और झारखंड में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इस योजना को सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है. अब बिहार की महिलाएं भी इस लाभ से वंचित नहीं रहेंगी. प्रो मेहता ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे 15-20 लाख रुपये खाते में डालने और हर साल 02 करोड़ नौकरियां देने के वादे जुमले साबित हुए, वैसे नहीं, राहुल गांधी जो वादा करते हैं, उसे निभाते हैं. उन्होंने कहा कि इस योजना से हर घर की माता और बहनें आत्मनिर्भर बनेंगी और उन्हें छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. प्रेस वार्ता के माध्यम से उन्होंने जिले की सभी महिलाओं से अपील की कि जब कांग्रेस कार्यकर्ता उनके पास ””माई-बहिन सम्मान योजना”” का कार्ड लेकर पहुंचें, तो वे अपना नाम अवश्य पंजीकृत करवाएं. बिहार में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनते ही उन्हें इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा. इसके साथ ही प्रेस वार्ता में यह भी घोषणा की गई कि 02 जून 2025 को सुपौल जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इस सम्मेलन का उद्घाटन राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन द्वारा किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के वरिष्ठ नेता भी भाग लेंगे. जिलाध्यक्ष ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया. इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज नारायण गुप्ता, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष स्वाति मंडल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रतिनिधि ज्योति खन्ना, विमल कुमार यादव, रितेश मिश्रा, डॉ रमेश प्रसाद यादव, सूरज नारायण यादव, जितेंद्र झा, जगदीश विश्वास, सगीर आलम, गुड्डू झा, देवनारायण यादव, सुभाष सिंह, उपेंद्र तांत्रिक, रामचंद्र यादव, श्याम सुंदर चौधरी, महानंद यादव सहित कई प्रमुख कांग्रेस जन उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel