[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Surya Grahan 2024: साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें कब-कहां-कैसे देखें लाइव नजारा

Surya Grahan 2024: साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें कब-कहां-कैसे देखें लाइव नजारा

0
Surya Grahan 2024: साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें कब-कहां-कैसे देखें लाइव नजारा
Surya Grahan 2024 Live Streaming

Surya Grahan 2024 Live Streaming: आज, यानी 8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. भारत में आज रात लग रहा यह सूर्य ग्रहण 4 घंटे से ज्यादा लंबा होगा. चूंकि आज का सूर्यग्रहण भारतीय समयानुसार रात के समय में लग रहा है, ऐसे में यह भारत में दिखाई नहीं देगा. अगर आप इस ग्रहण को देखना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं कि आप इसे कब, कहां और कैसे ऑनलाइन देख सकते हैं. सूर्य ग्रहण कहां दिखेगा?

सूर्य ग्रहण कब लगेगा और कहां दिखेगा?

भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) सोमवार, 8 अप्रैल की रात 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा और यह मंगलवार (9 अप्रैल, 204) की रात 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. यह सूर्य ग्रहण अमेरिका, मेक्सिको, कनाडा और उत्तरी अमेरिका के कई देशों में देखने को मिलेगा. नैशनल ज्योग्राफिक चैनल ने कहा है कि यह सूर्य ग्रहण देखने की सबसे अच्छी जगह कनाडा के ओंटारियो स्थित नियाग्रा फॉल्स है. कनाडा के ओंटारियो प्रांत का नियाग्रा क्षेत्र सूर्य ग्रहण देखने के लिए आनेवाले लोगों के स्वागत में जुट गया है. इस दौरान यहां 10 लाख से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद है. ओंटारियो प्रांत 1979 के बाद यह पहला सूर्य ग्रहण होगा.

सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

साल का यह पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को लगने वाला है. 2 अक्टूबर 2024 को लग रहा ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा. ऐसे में आपको निराश होने की जरूरत नहीं है. आप सूर्य ग्रहण का लाइव नजारा ऑनलाइन देख सकते हैं. सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की ऑफिशियल वेबसाइट या नासा के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. इसके अलावा टाइम ऐंड डेट (Timeanddate) और स्लूह (Slooh) के यूट्यूब चैनल पर भी आप सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

Surya Grahan 2024: क्या होता है सूर्यग्रहण? यह क्यों और कैसे लगता है? जानें क्या कहता है विज्ञान

Previous article माधवी लता को दी गई Y प्लस सिक्योरिटी, हैदराबाद से असदुद्दीन ओवैसी को दे रहीं हैं टक्कर
Next article Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही के लिए अभीरा को अकेला छोड़ देगा अरमान, अक्षरा का जन्मदिन मनाएगा मनीष
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel