[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National माधवी लता को दी गई Y प्लस सिक्योरिटी, हैदराबाद से असदुद्दीन ओवैसी को दे रहीं हैं टक्कर

माधवी लता को दी गई Y प्लस सिक्योरिटी, हैदराबाद से असदुद्दीन ओवैसी को दे रहीं हैं टक्कर

0
माधवी लता को दी गई Y प्लस सिक्योरिटी, हैदराबाद से असदुद्दीन ओवैसी को दे रहीं हैं टक्कर
Madhavi Lata

हैदराबाद सीट इन दिनों काफी चर्चा में है. बीजेपी ने यहां से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को चुनौती देने के लिए महिला उम्मीदवार माधवी लता को मैदान में उतारा है. इस बीच खबर है कि आईबी की थ्रेट के बाद माधवी लता को गृह मंत्रालय ने Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी है. आपको बता दें कि बीजेपी उम्मीदवार अपने हिंदुत्व छवि को लेकर हमेशा चर्चा में रहतीं हैं और वह सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव नजर आतीं हैं. रविवार को पीएम मोदी ने माधवी लता की जमकर तारीफ की थी. इसका जवाब भी बीजेपी उम्मीदवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से दिया था. उन्होंने कहा था कि मोदी जी आपसे ही हमें ताकत मिलती है और हम जनता की सेवा कर पाते हैं.

Y+ कैटेगरी की सुरक्षा में क्या होता है ?

माधवी लता को गृह मंत्रालय के द्वारा Y+ कैटेगरी की सुरक्षा देने की खबर आने के बाद लोग इस सुरक्षा को लेकर अधिक से अधिक जानकारी जानना चाहते हैं. तो आपको बता दें कि वाई-प्लस कैटेगरी में आर्म्ड पुलिस के 11 कमांडो को तैनात किया जाता है. इसमें पांच पुलिस के स्टैटिक जवान वीआईपी की सुरक्षा के लिए उनके घर और आसपास में नजर आते हैं. यही नहीं, 6 पीएसओ तीन शिफ्ट में संबंधित वीआईपी को सुरक्षा देने का काम करते हैं.

Read Also : ‘मोदी जी निडर होकर सच बोलने की हिम्मत आपसे ही मिली’, पीएम ने की प्रशंसा तो माधवी लता ने कही ये बात

पीएम मोदी ने की तारीफ

बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता की तारीफ रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर ‘आप की अदालत’ का जिक्र किया. माधवी की प्रशंसा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि माधवी लता जी, आपका ‘आप की अदालत’ एपिसोड असाधारण है. आपका तर्क और जुनून काफी अलग नजर आया. आपको मेरी शुभकामनाएं……इसका जवाब देते हुए बीजेपी उम्मीदवार ने एक्स पर लिखा कि मोदी जी मुझे निडर होकर सच बोलने की हिम्मत आपसे ही मिली है.

Previous article झारखंड में 37 गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल लड़ेंगे चुनाव, आयोग ने जारी की सूची
Next article Surya Grahan 2024: साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें कब-कहां-कैसे देखें लाइव नजारा
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel