[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology XYZ Left the Group: यह ट्रिक लगाएंगे तो आपके WhatsApp ग्रुप छोड़ने पर किसी को कानोंकान नहीं होगी खबर

XYZ Left the Group: यह ट्रिक लगाएंगे तो आपके WhatsApp ग्रुप छोड़ने पर किसी को कानोंकान नहीं होगी खबर

0
XYZ Left the Group: यह ट्रिक लगाएंगे तो आपके WhatsApp ग्रुप छोड़ने पर किसी को कानोंकान नहीं होगी खबर
व्हाट्सऐप

XYZ Left the Group | How to Leave WhatsApp Group Silently: कभी-कभी WhatsApp Group छोड़ना ऐसा लगता है, जैसे बीच क्लास से चुपचाप बाहर निकलने की कोशिश करना और न चाहते हुए भी सबकी नजरें आप पर ही टिक जाना. इतना ही नहीं, किसी के भी ग्रुप से निकलते ही वही गॉसिप शुरू हो जाती है, कि क्यों ग्रुप छोड़ा या नाराज है क्या और भी बहुत कुछ. हालांकि, अब ऐसा कुछ नहीं है. अब आप चाहे तो बिना किसी की नजर में आए भी व्हाट्सऐप ग्रुप छोड़ सकते हैं. जी हां, WhatsApp ने इस परेशानी का आसान और स्मार्ट हल निकाल लिया है और इसके लिए एक अपडेट भी पेश कर दिया है. इस नये अपडेट की मदद से अब आप चुपचाप कोई भी व्हाट्सऐप ग्रुप छोड़ सकते हैं और ग्रुप एडमिन के अलावा किसी को भी कानों-कान खबर भी नहीं पड़ेगी. यानी कि न तो ग्रुप में कोई मैसेज या नोटिफिकेशन कुछ भी नहीं. आइए जानते हैं इस मजेदार अपडेट के बारे में.

क्या है WhatsApp का नया अपडेट?

WhatsApp के इस नये अपडेट में अब आप जब भी किसी ग्रुप से निकलना चाहते हैं, तो बिना किसी की नजर में आए निकल सकते हैं. वहीं, आपके ग्रुप से निकलने की जानकारी सिर्फ ग्रुप एडमिन को ही मिलेगी. ग्रुप के बाकी मेंबर्स को इसके बारे में कुछ भी खबर नहीं मिलेगी और जब आप किसी ग्रुप को लीव कर उसे पूरी तरह से डिलीट कर देंगे,तो वह आपकी Chats लिस्ट से भी पूरी तरह हट जाएगा और उस ग्रुप की सारी चैट हिस्ट्री भी आपके फोन से डिलीट हो जाएगी. वहीं, ग्रुप छोड़ने के बाद आपका नाम और मोबाइल नंबर “Past Members” (पिछले सदस्य) की लिस्ट में कुछ समय के लिए दिख सकता है. आपकी प्रोफाइल फोटो भी आपकी सेटिंग के हिसाब से दिख सकती है.

क्या करना होगा?

  • सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp ओपन करें.
  • इसके बाद आपको जिस ग्रुप को छोड़ना है, उस पर जाएं.
  • ग्रुप चैट के ऊपर जो ग्रुप का नाम दिखता है, उस पर टैप करें.
  • इससे Group Info पेज खुलेगा, जहां मेंबर्स, सेटिंग और मीडिया दिखता है.
  • अब नीचे आपको Exit Group का ऑप्शन मिलेगा, उस पर टैप करें.
  • एक कन्फर्मेशन पॉप-अप आएगा.
  • कन्फर्म करते ही आप ग्रुप से बाहर हो जाएंगे.
  • इसका नोटिफिकेशन सिर्फ एडमिन को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: WhatsApp में Two-step verification आखिर काम कैसे करता है? जानें इसे ऑन और ऑफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर आने वाले बेकार फोटो और वीडियो से भर रहा स्टोरेज? बस इस सेटिंग को ऑफ करते ही दूर होगी प्रॉब्लम

Previous article Bihar Mausam Khabar: बिहार में अगले 48 घंटे में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप, चलेगी तेज हवा, मौसम विभाग ने जारी किया डबल अलर्ट
Next article Tips for Peeling Peas: चुटकियों में छील जाएगा हरा मटर, बस इस ट्रिक्स को आजमाकर तो देखें
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel