[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Split या Window AC? गर्मियों से पहले जान लें कौन सा रहेगा आपके लिए बेहतर

Split या Window AC? गर्मियों से पहले जान लें कौन सा रहेगा आपके लिए बेहतर

0
Split या Window AC? गर्मियों से पहले जान लें कौन सा रहेगा आपके लिए बेहतर
Window या Split AC?जानिए आपके लिए कौन सा है परफेक्ट ऑप्शन

गर्मी में टेंपरेचर बढ़ते ही घर के लिए AC खरीदने का ख्याल तो आता ही है, लेकिन असली कन्फ्यूजन तब शुरू होता है जब सामने दो ऑप्शन हों Split AC और Window AC. दोनों ही ठंडक देने का काम करते हैं, लेकिन सवाल ये है कि किसे खरीदना ज्यादा अच्छा ऑप्शन रहेगा. दोनों के डिजाइन, इंस्टॉलेशन और परफॉर्मेंस में काफी फर्क होता है. साथ ही बजट और आराम को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. ऐसे में सही एसी का चुनाव करना मुश्किल हो सकता है.

Split AC vs Window AC: क्या है बेसिक अंतर?

Window AC एक सिंगल यूनिट होता है, जिसमें कंप्रेसर और कूलिंग सिस्टम समेत सभी पार्ट्स एक ही बॉक्स में लगे होते हैं. इसे आमतौर पर खिड़की या दीवार में फिट किया जाता है.

वहीं, Split AC दो हिस्सों में आता है एक इनडोर यूनिट और एक आउटडोर यूनिट. इनडोर यूनिट कमरे के अंदर ठंडी हवा देती है, जबकि आउटडोर यूनिट में कंप्रेसर होता है, जिसे घर के बाहर लगाया जाता है.

Split AC vs Window AC: किन बातों पर करें कंपेरिजन?

इंस्टॉलेशन: Window AC लगाना आसान और कम खर्चीला होता है, जबकि Split AC के लिए प्रोफेशनल इंस्टॉलेशन की जरूरत पड़ती है.

नॉइज (शोर): Window AC में आवाज ज्यादा आती है, क्योंकि सभी पार्ट्स एक ही यूनिट में होते हैं. Split AC इसके मुकाबले काफी शांत चलता है.

कूलिंग और एयर फ्लो: Split AC में एयर फ्लो बेहतर होता है और यह कमरे को समान रूप से ठंडा करता है.

लुक और डिजाइन: Split AC ज्यादा मॉडर्न और स्टाइलिश दिखता है, जबकि Window AC थोड़ा बेसिक लुक देता है.

कीमत: Window AC सस्ता होता है, जबकि Split AC की शुरुआती कीमत ज्यादा होती है, लेकिन यह लंबे समय के लिए ज्यादा एफिशिएंट साबित हो सकता है.

Split AC vs Window AC: कौन सा चुनें?

आपका चुनाव आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है. अगर आप आसान इंस्टॉलेशन और कम खर्च में AC चाहते हैं, तो Window AC एक अच्छा ऑप्शन है, खासकर रेंट पर रहने वालों के लिए.

लेकिन अगर आप कम शोर, बेहतर कूलिंग और मॉडर्न फीचर्स चाहते हैं, तो Split AC आपके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: AC खरीदने से पहले जान लें ये सीक्रेट, सही Ton चुना तो आधा हो सकता है बिजली बिल

Previous article पटना एयरपोर्ट के एराइवल एरिया में टाइल्स गिरने का वीडियो तेजस्वी ने किया शेयर, BJP पर भड़के
Next article अनुपमा की जिंदगी में फिर आएगा भूचाल, अनुज की वापसी के साथ लौटेगी सौतन श्रुति
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel