[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment अनुपमा की जिंदगी में फिर आएगा भूचाल, अनुज की वापसी के साथ लौटेगी सौतन श्रुति

अनुपमा की जिंदगी में फिर आएगा भूचाल, अनुज की वापसी के साथ लौटेगी सौतन श्रुति

0
अनुपमा की जिंदगी में फिर आएगा भूचाल, अनुज की वापसी के साथ लौटेगी सौतन श्रुति
अनुपमा, फोटो-हॉटस्टार

Anupama: स्टार प्लस के मशहूर शो ‘अनुपमा’ में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है. शो की गिरती रेटिंग को देखते हुए मेकर्स कहानी में बड़े बदलाव कर रहे हैं. आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. जहां एक तरफ पुराने किरदारों की एंट्री होने वाली है, वहीं दूसरी तरफ कुछ नए विवाद खड़े हो रहे हैं.

दिग्विजय का टूटा दिल, अनुपमा बनेगी सहारा

शो में दिखाया जाएगा कि दिग्विजय के कैफे पर ताला लग गया है. यह बात जानकर दिग्विजय को गहरा सदमा लगा है क्योंकि वह कैफे उसकी बेटी की यादों से जुड़ा था. दिग्विजय को टूटता देख अनुपमा उसे हिम्मत देगी. वह उसे समझाएगी कि मामला अभी कोर्ट में है और उम्मीद अभी बाकी है, हालांकि, गम में डूबा दिग्विजय सिर्फ आंसू बहाता नजर आएगा और अपनी मौत तक की कामना करने लगेगा.

अंश और गौतम के बीच बढ़ेगी तकरार

कहानी के दूसरे हिस्से में अंश की नौकरी को लेकर ड्रामा होगा. गौतम का एक दोस्त अंश को नौकरी पर बुलाएगा, लेकिन अंश को यह नहीं पता कि उस कंपनी का मालिक असल में गौतम का दोस्त है. जब अंश वहां खुद को साबित करने की कोशिश करेगा, तब गौतम आकर उसे नीचा दिखाएगा. गौतम अंश को बताएगा कि बापूजी सड़क पर सामान बेच रहे हैं, जिसे सुनकर अंश गुस्से से भर जाएगा और दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ जाएगी.

अनुज और श्रुति की वापसी से आएगा भूचाल

सबसे बड़ा धमाका अनुज और श्रुति की एंट्री से होने वाला है. खबर है कि श्रुति अमेरिका से वापस लौट रही है और उसके साथ अनुज की भी शो में फिर से एंट्री होगी. ये दोनों राही और प्रेम की मदद करने के बहाने आएंगे, लेकिन इनका वापस आना अनुपमा के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकता है. इसके अलावा, वसुंधरा भी राही और ख्याति के खिलाफ साजिशें रचने से बाज नहीं आएगी.

यह भी पढ़ें: YRKKH: कोर्ट में वकील बनकर उतरेगी अभीरा, क्या मायरा को दिला पाएगी इंसाफ?

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel