₹30 हजार से कम में कौन सा Split AC खरीदें? यहां देखें बेस्ट ऑप्शंस

कम बजट में नया Split AC खरीदना चाहते हैं? Cruise, Daikin, Acerpure, Ecozen और Uniboom जैसे ब्रांड 30 हजार रुपये से कम में शानदार कूलिंग, इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और कई स्मार्ट फीचर्स ऑफर कर रहे हैं.

By Rajeev Kumar | July 3, 2026 4:36 PM

गर्मी और बारिश के बीच बढ़ती उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. ऐसे मौसम में सिर्फ पंखा राहत नहीं देता और एयर कंडीशनर की जरूरत महसूस होने लगती है. अगर आपका बजट 30 हजार रुपये से कम है और आप एक नया स्प्लिट एसी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार में कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो अच्छी कूलिंग, कम बिजली खपत और उपयोगी फीचर्स के साथ आते हैं. खास बात यह है कि इन मॉडलों पर ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स पर आकर्षक ऑफर्स और ईएमआई विकल्प भी मिल रहे हैं.

कम बजट में भी मिल रहे हैं शानदार फीचर्स

अब बजट एयर कंडीशनर केवल ठंडी हवा तक सीमित नहीं हैं. इस प्राइस रेंज में इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, कॉपर कंडेंसर, मल्टिपल कूलिंग मोड, एयर फिल्टर और सेल्फ क्लीन जैसे फीचर्स भी मिलने लगे हैं. इससे कम कीमत में भी बेहतर परफॉर्मेंस और लंबे समय तक इस्तेमाल का फायदा मिलता है.

Cruise और Uniboom बने किफायती विकल्प

अगर छोटा कमरा है तो Cruise का 1 टन स्प्लिट एसी अच्छा विकल्प माना जा सकता है. इसमें 3 स्टार एनर्जी रेटिंग, कॉपर कंडेंसर, पीएम 2.5 एयर फिल्टर और 4-इन-1 कूलिंग मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसकी कीमत करीब 26,990 रुपये है.

वहीं Uniboom Split AC भी इस बजट में आकर्षक विकल्प है. कंपनी का दावा है कि यह 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी प्रभावी कूलिंग देता है. इसमें ऑटो क्लीन और स्मार्ट डायग्नोसिस जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे मेंटेनेंस आसान हो जाता है. इसकी कीमत लगभग 26,490 रुपये रखी गई है.

स्मार्ट फीचर्स चाहिए तो Ecozen और Acerpure पर करें नजर

अगर आप मोबाइल ऐप से एसी कंट्रोल करना चाहते हैं तो Ecozen Smart Air Conditioner आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर, एयर डस्ट फिल्टर और सेल्फ क्लीन फंक्शन मिलता है. इसकी कीमत करीब 27,500 रुपये है.

Acerpure Chill Neo 1.0 Split AC भी इस बजट में अच्छा विकल्प बनकर उभरता है. इसमें आइस ब्लास्ट मोड, 4-वे स्विंग और 58 डिग्री तक कूलिंग की क्षमता दी गई है. छोटे कमरों के लिए यह मॉडल उपयुक्त माना जाता है और इसकी कीमत लगभग 24,990 रुपये है.

Daikin भी बजट सेगमेंट में मौजूद

अगर आप भरोसेमंद ब्रांड तलाश रहे हैं तो Daikin का 0.8 टन स्प्लिट एसी भी इस सूची में शामिल है. इसमें फिक्स्ड स्पीड कंप्रेसर, पावर एयर फ्लो और छोटे कमरे के लिए पर्याप्त कूलिंग क्षमता मिलती है. इसकी कीमत करीब 26,490 रुपये है. कंपनी इस पर कंप्रेसर की लंबी वारंटी भी देती है.

खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

बजट एसी खरीदते समय केवल कीमत नहीं, बल्कि कमरे का आकार, स्टार रेटिंग, कंडेंसर की क्वालिटी, वारंटी और बिजली की खपत भी जरूर देखें. अगर आपका कमरा छोटा है तो 0.8 टन या 1 टन मॉडल पर्याप्त रहेंगे. वहीं इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला एसी लंबे समय में बिजली का खर्च कम करने में मदद कर सकता है. अगर ऑनलाइन ऑफर्स, बैंक डिस्काउंट और ईएमआई का फायदा मिल रहा हो तो अच्छी डील हासिल की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: AC में 23 हजार छेदों वाली तकनीक, क्या सच में 77% तक बचा सकती है बिजली?

यह भी पढ़ें: AC ऐसे बंद करेंगे, तो जिंदगीभर कंप्रेसर आपको कहेगा- Thank You