[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology औंधे मुंह गिरे Sony Bravia TVs के 43, 50 और 55 इंच के दाम, नए साल से पहले खरीदने का बढ़िया मौका

औंधे मुंह गिरे Sony Bravia TVs के 43, 50 और 55 इंच के दाम, नए साल से पहले खरीदने का बढ़िया मौका

0
औंधे मुंह गिरे Sony Bravia TVs के 43, 50 और 55 इंच के दाम, नए साल से पहले खरीदने का बढ़िया मौका
Sony Bravia TVs Price Drop

Sony Bravia TVs Price Drop: न्यू ईयर से पहले अगर आप भी अपने घर में एक तगड़ा स्मार्ट टीवी लाने की सोच रहे हैं तो ये बिलहूल सही समय है. शानदार पिक्चर क्वालिटी और प्रीमियम ट्यूनिंग के लिए मशहूर Sony Bravia TVs इस वक्त Amazon पर अच्छी-खासी छूट के साथ मिल रहे हैं. खास बात यह है कि आमतौर पर Sony टीवी पर बड़े डिस्काउंट कम ही देखने को मिलते हैं, वो भी सेल के दौरान. ऐसे में ये डील्स काफी खास मानी जा रही हैं. आइए आपको बताते हैं Sony के 4K टीवी पर मिलने वाले बेहतरीन ऑफर्स के बारे में.

Sony BRAVIA 43-inch Smart TV

एंट्री लेवल की बात करें तो 43-इंच Sony BRAVIA 2 M2 Series 4K Ultra HD LED Google TV अमेजन पर फिलहाल 38,490 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी MRP 59,900 रुपये है. इसके अलावा, चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर आपको बैंक ऑफर भी मिल रहा है.

Sony Bravia 43 Inches Smart Tv Price Details
Sony bravia 43 inches smart tv price details

Sony BRAVIA 50-inch Smart TV

अगर आप 50,000 रुपये के बजट में टीवी लेने की सोच रहे हैं, तो 50-इंच Sony BRAVIA 2 M2 4K Ultra HD LED Google TV एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. फिलहाल यह Amazon पर 51,990 रुपये में मिल रहा है और बैंक ऑफर्स लगाने पर इसकी कीमत करीब 50,000 रुपये तक आ सकती है. Sony जैसे ब्रांड का 50-इंच पैनल इस कीमत में मिलना मौजूदा बाजार के हिसाब से काफी ठीक डील मानी जा सकती है.

Sony Bravia 50 Inches Smart Tv Price Details
Sony bravia 50 inches smart tv price details

Sony BRAVIA 55-inch Smart TV

अगर आप बड़ी स्क्रीन के लिए थोड़ा ज्यादा खर्च करने को तैयार हैं, तो 55-इंच वाला Sony BRAVIA 2 M2 4K Ultra HD LED Google TV एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. Amazon पर यह टीवी फिलहाल 57,990 रुपये में मिल रहा है. बैंक ऑफर्स की मदद से आप इसे और भी सस्ते में खरीद सकते हैं.

Sony Bravia 55 Inches Smart Tv Price Details
Sony bravia 55 inches smart tv price details

फीचर्स और वारंटी

यहां बताए गए सभी Sony Bravia टीवी मॉडल्स में कनेक्टिविटी के लिए 4 HDMI और 2 USB पोर्ट मिलते हैं. साउंड के मामले में यह टीवी 20 वॉट के पावरफुल स्पीकर्स के साथ आता है, जो DTS Digital Surround, DTS:X, Dolby Atmos और Dolby Audio सपोर्ट करता है.

स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो इनमें Google TV मिलता है. इसके अलावा टीवी Apple AirPlay 2, Apple HomeKit और Alexa को भी सपोर्ट करता है. इनमें Netflix, Prime Video, YouTube, Sony Liv, Jio Hotstar और Apple TV+ जैसे बड़े स्ट्रीमिंग ऐप्स का सपोर्ट मिलता है.  कंपनी इन टीवी पर 1 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी देती है, जिसमें रिमोट भी शामिल है, और वारंटी का फायदा आप खरीद की इनवॉइस के जरिए ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Smart TV: मूवीज-सीरीज देखते-देखते फंस जाती है स्क्रीन? कैश क्लियर करेंगे तो मिनटों में होगी दिक्कत दूर, जानें तरीका

Previous article शहर के नयी व पुरानी बाजार के जिला परिषद के दुकान आवंटन में झोल
Next article PM Modi Visit: जॉर्डन पहुंचने पर पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत, किंग अब्दुल्ला द्वितीय से करेंगे मुलाकात
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel