[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National PM Modi Visit: जॉर्डन पहुंचने पर पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत, किंग अब्दुल्ला द्वितीय से करेंगे मुलाकात

PM Modi Visit: जॉर्डन पहुंचने पर पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत, किंग अब्दुल्ला द्वितीय से करेंगे मुलाकात

0
PM Modi Visit: जॉर्डन पहुंचने पर पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत, किंग अब्दुल्ला द्वितीय से करेंगे मुलाकात
PM Modi Visit: दो दिवसीय यात्रा पर जॉर्डन पहुंचे पीएम मोदी

PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तीन देशों की यात्रा के लिए रवाना हुए. सबसे पहले पीएम मोदी जॉर्डन पहुंचे. अम्मान में उनका जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन ने जोरदार स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी किंग अब्दुल्ला II बिन अल हुसैन के आमंत्रण पर जॉर्डन की 2 दिन की यात्रा पर हैं. पीए मोदी के दौरे का मकसद  अरब देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है. उनकी यह यात्रा भारत और जॉर्डन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हो रही है. पीएम मोदी के तीन देशों के चार दिवसीय दौरे का पहला पड़ाव जॉर्डन है.  इसके बाद वह इथियोपिया और ओमान भी जाएंगे.

किंग अब्दुल्ला II बिन अल हुसैन से मिलेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी आज शाह अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन से भी मुलाकात करेंगे, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी. प्रधानमंत्री जॉर्डन में भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे और देश के युवराज के साथ पेत्रा शहर का दौरा करेंगे, जो भारत के साथ प्राचीन व्यापारिक संबंधों को साझा करने वाला एक ऐतिहासिक शहर है.  विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की जॉर्डन की यह पहली पूर्ण द्विपक्षीय यात्रा है. इससे पहले पीएम मोदी फरवरी 2018 में फलस्तीन जाते समय जॉर्डन में कुछ देर रूके थे.

भारत जॉर्डन के बीच मजबूत आर्थिक संबंध

भारत और जॉर्डन के बीच मजबूत आर्थिक संबंध हैं. साथ ही दिल्ली अम्मान का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार भी है. दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार का मूल्य 2.8 अरब अमेरिकी डॉलर है. जॉर्डन भारत को उर्वरकों, विशेष रूप से फॉस्फेट और पोटाश का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता भी है. इस अरब देश में 17,500 से अधिक भारतीय प्रवासी रहते हैं, जो कपड़ा, निर्माण और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में कार्यरत हैं.

इथियोपिया और ओमान की भी यात्रा करेंगे पीएम मोदी

दो दिवसीय जॉर्डन यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया और ओमान की भी यात्रा करेंगे. दोनों देशों के साथ भारत का मजबूत द्विपक्षीय संबंध हैं. इथियोपिया की अपनी पहली यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे और लोकतंत्र की जननी के रूप में भारत की यात्रा और भारत-इथियोपिया साझेदारी ग्लोबल साउथ के लिए किस तरह फायदेमंद हो सकती है, इस पर अपने विचार साझा करेंगे. पीएम मोदी इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली से भी बातचीत करेंगे और भारतीय प्रवासी समुदाय से मुलाकात करेंगे. सोमवार को पीएम मोदी ने बताया कि अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में वो ओमान सल्तनत की यात्रा करेंगे. पीएम मोदी की यह यात्रा भारत और ओमान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रही है. (भाषा इनपुट)

Also Read: मनरेगा की जगह लेगा G Ram G, 125 दिन रोजगार की गारंटी, नया कानून लाने की तैयारी में सरकार

Previous article औंधे मुंह गिरे Sony Bravia TVs के 43, 50 और 55 इंच के दाम, नए साल से पहले खरीदने का बढ़िया मौका
Next article अभाविप ने नयी नगर इकाई का किया पुनर्गठन
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel