[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology ₹40000 से कम में चाहिए बेस्ट स्मार्टफोन? Realme से Vivo तक ये 5 मॉडल हैं सबसे दमदार

₹40000 से कम में चाहिए बेस्ट स्मार्टफोन? Realme से Vivo तक ये 5 मॉडल हैं सबसे दमदार

0
₹40000 से कम में चाहिए बेस्ट स्मार्टफोन? Realme से Vivo तक ये 5 मॉडल हैं सबसे दमदार
₹40000 से कम कीमत वाले फोन / फोटो: एआई इमेज

अगर आपका बजट 40,000 रुपये तक है और आप ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, जिसमें फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिस्प्ले मिले, तो अब आपके पास ऑपशंस की कोई कमी नहीं है. पिछले कुछ सालों में मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है. कंपनियां ग्राहकों को इस कीमत में ऐसे फीचर्स दे रही हैं, जो पहले केवल महंगे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में ही देखने को मिलते थे. चाहे आप गेमिंग के शौकीन हों, फोटोग्राफी पसंद करते हों, लंबी बैटरी लाइफ चाहते हों या फिर क्लीन और स्मूद सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस की तलाश में हों, बाजार में हर जरूरत के लिए एक बेहतरीन स्मार्टफोन मौजूद है. आइए जानते हैं 40,000 रुपये से कम कीमत में आने वाले उन 5 स्मार्टफोन्स के बारे में, जो अपने दमदार फीचर्स और शानदार वैल्यू फॉर मनी के चलते सबसे ज्यादा चर्चा में हैं.

Poco X8 Pro

अगर आपकी प्रायोरिटी दमदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ है, तो Poco X8 Pro एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है. इस मॉडल की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है. यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर से लैस है, जो मल्टीटास्किंग से लेकर हाई-एंड गेमिंग तक हर काम को आसानी से संभाल सकता है. फोन में 6.59 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस ऑफर करती है. फोटोग्राफी के लिए, इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. वहीं, 6,500mAh की बड़ी बैटरी पूरे दिन का भरोसेमंद बैकअप देती है, जबकि 100W फास्ट चार्जिंग की मदद से फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज हो जाता है. परफॉर्मेंस, बैटरी और फास्ट चार्जिंग का शानदार कॉम्बिनेशन Poco X8 Pro को इस प्राइस सेगमेंट के सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल करता है.

Nothing Phone 4a Pro

Nothing अपने यूनिक डिजाइन और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है. इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 है. Nothing Phone 4a Pro में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. कैमरा सेटअप इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है. फोन में 5,400mAh की बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है. क्लीन और ब्लोटवेयर-फ्री सॉफ्टवेयर चाहने वाले यूजर्स के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.

Motorola Edge 70 Pro

Motorola Edge 70 Pro कंपनी के सबसे मजबूत प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में से एक माना जा रहा है. इसकी शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है. इसमें MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 6.8 इंच की 1.5K pOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप है. इसमें प्राइमरी, अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो सेंसर शामिल हैं, जिससे यूजर्स को शानदार फोटोग्राफी एक्सपीरियंस मिलता है. इसके अलावा फोन में 6,500mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों चाहने वाले यूजर्स के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है.

Vivo T5 Pro

Vivo T5 Pro उन यूजर्स के लिए खास है जो बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले चाहते हैं. इसकी शुरुआती कीमत ₹32,999 है. स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. कैमरे की बात करें, तो फोन में 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर OIS के साथ मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत 9020mAh की बड़ी बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. लंबे बैकअप की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए यह शानदार ऑप्शन हो सकता है.

Realme 16 Pro

Realme 16 Pro बैटरी और कैमरा दोनों के मामले में दमदार ऑप्शन है. इसकी शुरुआती कीमत ₹36,999 है. स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 Max प्रोसेसर और 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP का प्राइमरी कैमरा है. यह कैमरा शार्प और डिटेल्ड तस्वीरें कैप्चर करता है. इसके अलावा फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. अगर आपकी प्रायोरिटी लंबी बैटरी लाइफ और अच्छा कैमरा है, तो यह स्मार्टफोन आपकी पसंद बन सकता है.

यह भी पढ़ें: बढ़िया कॉम्पैक्ट फोन चाहिए? iPhone से लेकर Vivo तक ये मॉडल्स हैं बेस्ट ऑप्शन

Previous article खूंटी में पुलिस-PLFI मुठभेड़, भागने की कोशिश में उग्रवादी श्रवण दास को लगी गोली
Next article मालदा, भागलपुर सहित 127 स्थानों पर मनाया गया योग दिवस
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel