[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी खूंटी में पुलिस-PLFI मुठभेड़, भागने की कोशिश में उग्रवादी श्रवण दास को लगी गोली

खूंटी में पुलिस-PLFI मुठभेड़, भागने की कोशिश में उग्रवादी श्रवण दास को लगी गोली

0
खूंटी में पुलिस-PLFI मुठभेड़, भागने की कोशिश में उग्रवादी श्रवण दास को लगी गोली
मौके पर मौजूद पुलिस टीम

कर्रा से सगीर अहमद की रिपोर्ट

Khunti Police Action:  जरियागढ़ थाना क्षेत्र के इंदवन में रविवार सुबह को पुलिस और पीएलएफआई उग्रवादी के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में पीएलएफआई उग्रवादी संगठन का श्रवण दास घायल हो गया. कुछ उग्रवादियों के गिरफ्तार होने की भी सूचना है. उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया. घटना स्थल से चार छोटे हथियार और 29 गोली बरामद किया गया. 

गुप्त सूचना पर गठित हुई थी विशेष टीम 

पुलिस अधीक्षक खूंटी ऋषभ गर्ग ने बताया कि शनिवार को गुप्त सूचना मिली की कुछ पीएलएफआई संगठन के लोगों खूंटी जिला क्षेत्र में सक्रिय है. इसके बाद पुलिस अधीक्षक खूंटी ने एक टीम का गठन किया गया. छापामारी दल द्वारा सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को छोटा हथियार, गोली, डायरी और पीएलएफआई पर्चा मिला था. पूछताछ के क्रम पीएलएफआई उग्रवादी श्रवण दास ने इंदवन में अतिरिक्त हथियार और गोली छिपाकर रखने का अपराध स्वीकार किया गया था. जिसकी बरामदगी के लिए शनिवार रात को श्रवण दास को पुलिस द्वारा इंदवन लाया गया था जिसके क्रम इंदवन कर्रा से श्रवण दास के निशानदेही पर हथियार और गोली कि बरामदगी कराई गई.

ये उग्रवादी हुए गिरफ्तार 

पकड़े गए उग्रवादियों में सामु ढोढराय, सुदर्षन सोय, सलीम बोदरा, हर्षित गुड़िया, उमर खान, अलियास नील खान और विष्णु मांझी शामिल हैं. 

जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ श्रवण दास

रविवार को सुबह-सुबह अंधेरे का फायदा उठाकर पीएलएफआई उग्रवादी श्रवण दास ने एक एस आई का पिस्टल छीनकर गोली चलातें हुए भगाने का प्रयास करने लगा. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जिससे पीएलएफआई उग्रवादी श्रवण दास के पैर में गोली लगने से घायल हो गया. श्रवण दास की तरफ से दो गोली चलाई जाने कि बात कही जा रही है. पुलिस के द्वारा श्रवण दास को तत्काल इलाज के लिए रिम्स भर्ती कराया गया है. 

कई आपराधिक मामलों में शामिल

पुलिस अधीक्षक खूंटी ने बताया कि पीएलएफआई संगठन के श्रवण दास कर्रा, खूंटी, तोरपा, मुरहू,  अड़की, रनिया सहित अन्य जगहों कई अपराध में संलिप्त हैं.

यह भी पढ़ें: झारखंड पारा मेडिकल परीक्षा की तारीख घोषित, ऑनलाइन होगी परीक्षा, JSSC ने जारी की चेतावनी

यह भी पढ़ें: गुमला में भारी बवाल, सिसई में बेकाबू हाइवा ने देवी मंडप मंदिर को किया ध्वस्त, गुस्से में ग्रामीणों ने घेरा वाहन

यह भी पढ़ें: प्रभात इंपैक्ट: चतरा में ब्राउन शुगर तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 60 लाख के ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

Previous article बिहार में घर बनाने वालों के लिए बड़ी खबर, कमरे, रसोई और बाथरूम का मानक तय, नियम तोड़ा तो नहीं पास होगा नक्शा
Next article ₹40000 से कम में चाहिए बेस्ट स्मार्टफोन? Realme से Vivo तक ये 5 मॉडल हैं सबसे दमदार
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel