[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Samsung Galaxy S26 Ultra में मिलेगा अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा? जानें क्या है यह तकनीक और कौन से फीचर्स होंगे खास

Samsung Galaxy S26 Ultra में मिलेगा अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा? जानें क्या है यह तकनीक और कौन से फीचर्स होंगे खास

0
Samsung Galaxy S26 Ultra में मिलेगा अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा? जानें क्या है यह तकनीक और कौन से फीचर्स होंगे खास
Samsung Galaxy Ultra S25

Samsung Galaxy S26 Ultra: सैमसंग ने हाल ही में अपनी Galaxy S25 सीरीज लॉन्च की है, लेकिन अगली पीढ़ी के फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra को लेकर अफवाहें पहले ही सोशल मीडिया पर सामने आने लगी हैं. X (पहले ट्विटर) पर एक टिप्स्टर के मुताबिक, Galaxy S26 Ultra के शुरुआती प्रोटोटाइप में डिस्प्ले पर सेल्फी कैमरा कटआउट नहीं दिख रहा है. इससे संकेत मिलता है कि सैमसंग अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में अंडर-डिस्प्ले कैमरा तकनीक पेश कर सकता है.

क्या है अंडर-डिस्प्ले कैमरा?

अंडर-डिस्प्ले कैमरा स्मार्टफोन की स्क्रीन के नीचे छिपा होता है, जिससे वीडियो कॉलिंग और फेस रिकग्निशन के जरिए फोन अनलॉक करने जैसी सुविधाएं मिलती हैं. यह तकनीक डिस्प्ले में किसी कटआउट या नॉच की आवश्यकता नहीं होने देती, जिससे यूजर्स को ज्यादा इमर्सिव और बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है. अगर अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरे को लेकर चल रही अफवाहें सच होती हैं, तो यह सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के डिजाइन में बड़ा बदलाव होगा. कंपनी पहले ही अपने फोल्डेबल Galaxy Z Fold सीरीज में इस तकनीक का प्रयोग कर चुकी है, लेकिन इसे फोटो क्वालिटी से समझौता करने के लिए आलोचना झेलनी पड़ी है. ऐसे में Galaxy S26 Ultra के लिए सैमसंग को कैमरे के प्रदर्शन में सुधार करना होगा, ताकि यूजर्स को निराशा न होना पड़े, खासतौर पर उन लोगों को जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग को महत्व देते हैं.

Samsung Galaxy S26 Ultra की संभावित फीचर्स 

सैमसंग अपने आगामी Galaxy S26 Ultra मॉडल के लिए 200-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा पर विचार कर रहा है, जिसमें 1/1.5-इंच सेंसर हो सकता है। इसके अलावा, Galaxy S26 सीरीज में 65W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है, जो Galaxy S25 के 45W चार्जिंग की तुलना में बड़ा अपग्रेड होगा. एक बड़ी अफवाह के अनुसार, सैमसंग अपने आने वाले Galaxy S26 Ultra स्मार्टफोन का नाम बदलकर Galaxy S26 Note रखने की योजना बना रहा है. यदि यह सच साबित होता है, तो यह Galaxy Note 20 सीरीज के बाद लंबे समय से गायब Note ब्रांड की वापसी हो सकती है. इस बदलाव से यह संकेत मिलता है कि सैमसंग अपने S Pen और प्रोडक्टिविटी फीचर्स को और उन्नत करने की तैयारी में है, ताकि अपने पुराने Note ग्राहकों को फिर से आकर्षित किया जा सके.

यह भी पढ़े: Galaxy S25 पर हिंदी में बोलेगा AI, गूगल ने जेमिनी के लिए किये खास इंतजाम

Previous article क्या राजनीति में एंट्री मारेंगे शिवदीप लांडे? उनकी ये लेटेस्ट पोस्ट ने मचाई हलचल…
Next article Chanakya Niti: अगर आपकी पत्नी में हैं ये गुण, तो सदा बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel