[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार क्या राजनीति में एंट्री मारेंगे शिवदीप लांडे? उनकी ये लेटेस्ट पोस्ट ने मचाई हलचल…

क्या राजनीति में एंट्री मारेंगे शिवदीप लांडे? उनकी ये लेटेस्ट पोस्ट ने मचाई हलचल…

0
क्या राजनीति में एंट्री मारेंगे शिवदीप लांडे? उनकी ये लेटेस्ट पोस्ट ने मचाई हलचल…
शिवदीप लांडे की तस्वीर

Shivdeep Lande: पूर्व IPS अधिकारी शिवदीप लांडे आए दिन चर्चे में बने रहते हैं. उन्होंने आज गुरुवार को सोशल मीडिया पर वर्दी के साथ एक भावनात्मक पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, “वर्दी एक युवा मन का सपना होता है, लेकिन इतनी सतत समर्पित सेवा के बाद चमड़ी ही वर्दी बन जाती है.” उन्होंने यह भी कहा कि नौकरी से आगे निकल बिहार की आबो-हवा में मिलने का वक्त आ गया है. इस पोस्ट पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.

13 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर किया था इस्तीफा

बता दें कि शिवदीप लांडे ने 19 सितंबर 2024 को अपना इस्तीफा दिया था. उस समय पूर्णिया में बतौर IG के पद पर कार्यरत थे. काफी लंबे समय के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा मंजूर किया था. बता दें कि इस्तीफे के 117 दिनों के बाद द्रौपदी मुर्मू ने 13 जनवरी 2025 को उनका इस्तीफा स्वीकार किया था. उसके बाद 14 जनवरी को देर शाम गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर जानकारी दिया था.

Also Read: अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज, अभी जेल में ही रहेंगे बाहुबली

29 जनवरी को भी किया था भावुक पोस्ट

दरअसल र्णिया में बतौर IG के पद पर कार्यरत थे. जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया. बिहार सरकार ने 29 जनवरी को शिवदीप लांडे का इस्तीफा मंजूर किया था. जिसके बाद फेसबुक पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था, ‘जल्द आप लोगों के बीच आ रहा हूं.’ इसके साथ ही उन्होंने एक फोटो भी लगाई थी. उसके बाद सबके मन में सवाल चल रहे थे कि क्या शिवदीप लांडे राजनीतिक में एंट्री मारने वाले हैं. वैसा ही पोस्ट आज उन्होंने X पर कर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Loveyapa Review: लवयापा का पहला रिव्यू आया सामने, जान्हवी कपूर बोली- क्यूट लव स्टोरी, धर्मेंद्र बोले- घर-घर की कहानी है
Next article Samsung Galaxy S26 Ultra में मिलेगा अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा? जानें क्या है यह तकनीक और कौन से फीचर्स होंगे खास
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel