[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 32,000 रुपये सस्ता हुआ Samsung Galaxy S24, देखें कहां मिल रही ये डील

32,000 रुपये सस्ता हुआ Samsung Galaxy S24, देखें कहां मिल रही ये डील

0
32,000 रुपये सस्ता हुआ Samsung Galaxy S24, देखें कहां मिल रही ये डील
Samsung Galaxy S24

अगर आपका बजट 50,000 रुपये है और आप नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो थोड़ा कन्फ्यूज होना लाजमी है. वैसे भी इस प्राइस रेंज में ऑप्शंस कम नहीं हैं. Vivo X200 FE, OnePlus 13s और भी कई स्मार्टफोन मौजूद हैं. लेकिन बात ये है कि इन पर खास डिस्काउंट अभी नहीं मिल रहा है. अगर आप Samsung की तरफ अपग्रेड करना चाहते हैं, तो ये अच्छी खबर है कि Samsung Galaxy S24 अभी Amazon पर बड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. 

इसमें आपको ट्रिपल कैमरा, Exynos चिपसेट और AMOLED डिस्प्ले जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं. इतना ही नहीं, यह डिवाइस Galaxy AI फीचर्स को भी सपोर्ट करता है. तो अगर आप इसे अपने लिए सही ऑप्शन मान रहे हैं, तो आइए इस डील के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं.

Samsung Galaxy S24 की कीमत में हुई कटौती

अमेजन पर इस स्मार्टफोन की कीमत फिलहाल 47,999 रुपये है. बता दें लॉन्च के समय इस फोन की कीमत 79,999 रुपये रखी गई थी. इसके अलावा, अगर आप बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है, यानी कीमत और घटकर 45,999 रुपये हो जाएगी. मजेदार बात ये है कि Amazon पर एक्सचेंज ऑफर भी है. आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके 44,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. ध्यान रहे, एक्सचेंज वैल्यू आपके डिवाइस की कंडीशन, ब्रांड और मॉडल पर डिपेंड करेगी.

इस फोन को आसानी से इंस्टॉलमेंट में भी खरीदा जा सकता है. इसकी शुरुआत सिर्फ 1,688 रुपये प्रति महीने से होती है. इसके अलावा, कार्ड के हिसाब से आपको नो-कोस्ट EMI का भी फायदा मिल सकता है.

Galaxy S24 के फीचर्स 

इसका 6.2 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. परफॉर्मेंस की बात करें तो Exynos 2400 चिपसेट, 8GB LPDDR5X RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ यह स्मार्टफोन गेमिंग के लिए भी जबरदस्त है. इसमें 4,000 mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग मिल जाती है.

फोटोग्राफी की बात करें तो Galaxy S24 पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है. पहला 50MP (OIS के साथ), दूसरा 10MP का टेलीफोटो 3x optical zoom के लिए और तीसरा 12MP का अल्ट्रा वाइड. सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

इसके अलावा, यह IP68 रेटिंग के साथ आता है और Galaxy AI फीचर्स जैसे Circle to Search, Live Translate for calls, Chat Assist और Generative Edit for photos भी सपोर्ट करता है.

यह भी पढ़ें: Google Pixel 10 और Pixel 10a में कौन है बेहतर? देखें डिजाइन और फीचर्स में अंतर

Previous article शेफ रणवीर बरार से सीखें घर पर मसालेदार आलू और क्रिस्पी पूरी बनाने का तरीका
Next article ADAS Explained: भारतीय कारों में कितनी फायदेमंद है यह तकनीक? यहां जानिए फायदे और सीमाएं
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel