[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style शेफ रणवीर बरार से सीखें घर पर मसालेदार आलू और क्रिस्पी पूरी बनाने का तरीका

शेफ रणवीर बरार से सीखें घर पर मसालेदार आलू और क्रिस्पी पूरी बनाने का तरीका

0
शेफ रणवीर बरार से सीखें घर पर मसालेदार आलू और क्रिस्पी पूरी बनाने का तरीका
ठेचा आलू पूरी Pic Credit: Youtube

Thecha Aloo Puri: अगर आपको मसालेदार और मजेदार चीजें खाना पसंद है, तो ठेचा आलू पूरी आपकी टेबल की शान बन सकती है. इसमें उबले आलू, हरी मिर्च और फ्रेश मसाले का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे काफी ज्यादा टेस्टी बना देते हैं. सबसे मजेदार बात यह है कि इसे क्रिस्पी पूरी के साथ खाने से इसका एक्सपीरियंस और भी बदेह्तर हो जाता है. मशहूर शेफ रणवीर बरार ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसे बनाने का आसान तरीका शेयर किया है, जिससे आप इसे घर पर आसानी से ट्राय कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस.

ठेचा आलू पूरी बनाने की सामग्री

उबले आलू के लिए

  • 2 से 3 टेबलस्पून तेल
  • 9 से 10 बड़े आलू अच्छे से कटे हुए
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 चुटकी चीनी
  • आधा टीस्पून हींग
  • आधा टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 4 हरी मिर्च हल्की कुचली हुई
  • 2 कप पानी

आटे के लिए

  • 3 कप गेहूं का आटा
  • नमक स्वादानुसार
  • आधा टीस्पून तेल
  • 2 टीस्पून कसूरी मेथी क्रश की हुई
  • 1 टीस्पून घी
  • आधा टीस्पून अजवाइन
  • आवश्यकतानुसार पानी

ठेचा के लिए

  • 4 से 5 हरी मिर्च कम तीखी और मोटी कटी हुई
  • कुछ धनिये के डंठल
  • एक चौथाई कप धनिये के पत्ते

ठेचा आलू के लिए

  • 2 से 3 टेबलस्पून घी
  • 1 टीस्पून जीरा
  • तैयार ठेचा
  • 1 इंच अदरक कद्दूकस या बारीक कटी हुई
  • उबले हुए आलू
  • 1 टेबलस्पून घी
  • एक तिहाई कप पानी
  • तलने के लिए तेल
  • रोलिंग के लिए एक चौथाई टीस्पून घी

गार्निश के लिए

  • धनिये की टहनी
  • नींबू की फांक

यह भी पढ़ें: बिना फर्मेंटेशन के बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी वेजिटेबल सूजी उत्तपम, डिनर के लिए परफेक्ट लाइट मील

ठेचा आलू पूरी बनाने की आसान रेसिपी

  • ठेचा आलू पूरी बनाने के लिए सबसे पहले कूकर में तेल गर्म करें. इसके बाद इसमें आलू डालें, नमक, चीनी और हींग डालकर हल्का मिलाएं. अब इसमें हल्दी पाउडर और हरी मिर्च डालें और फिर पानी डालकर ढक दें. इसे 2 से 3 सीटी तक पकाएं या फिर जबतक आलू सॉफ्ट हो जाएं.
  • अब एक बर्तन में गेहूं का आटा, नमक, तेल, कसूरी मेथी, घी, अजवाइन और पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूंथें. इसके बाद आटे को गीले कपड़े से ढककर रख दें. अब छोटे‑छोटे गोल बॉल्स बनाकर बेलन से बेलें. अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और तैयार पूरी को गोल्डन होने तक तलें.
  • इसके बाद हरी मिर्च, धनिये के डंठल और पत्ते मूसली या ग्राइंडर में मोटा पेस्ट बनाकर तैयार करें.
  • अब एक कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें जीरा डालें. इसके बाद ठेचा और अदरक डालकर 2 से 3 मिनट भूनें. अब इसमें उबले आलू और घी डालकर 4 से 5 मिनट पकाएं. अंत में इसमें पानी डालकर कंसीसटेंसी ठीक करें और 1 से 2 मिनट उबाल लें.
  • तैयार ठेचा आलू को सर्विंग डिश में डालें. अब इसके ऊपर से धनिये और नींबू की फांक डालकर गर्मागर्म परोसें. इसे तली हुई पूरी के साथ सर्व करें और पूरे परिवार के साथ एन्जॉय करें.
Previous article आ गए Free Fire MAX के एक्टिव कोड्स, फटाफट करें रिडीम
Next article 32,000 रुपये सस्ता हुआ Samsung Galaxy S24, देखें कहां मिल रही ये डील
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel