[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Samsung ला रहा नया बजट 5G फोन, मिलेगी 6000mAh बैटरी और स्मूद डिस्प्ले

Samsung ला रहा नया बजट 5G फोन, मिलेगी 6000mAh बैटरी और स्मूद डिस्प्ले

0
Samsung ला रहा नया बजट 5G फोन, मिलेगी 6000mAh बैटरी और स्मूद डिस्प्ले
सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G

अगर आप Samsung लवर हैं और बजट में अच्छा स्मार्टफोन ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार कर लीजिए. क्योंकि, साउथ कोरियन टेक कंपनी जल्द ही भारत में अपना नया बजट मॉडल Samsung Galaxy M17e 5G लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इस मॉडल के इंडिया लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है और साथ ही इसके कुछ स्पेसिफिकेशन को भी रिवील कर दिया है.

लॉन्च डेट और कलर ऑप्शन

Samsung भारत में अपने अपकमिंग मॉडल Galaxy M17e 5G को 17 मार्च को लॉन्च करेगा. यह फोन Amazon एक्सक्लूसिव होगा. कंपनी ने ऑफिशियल साइट और अमेजन पर एक माइक्रोसाइट पेज भी लाइव कर दिया है. यह स्मार्टफोन दो कलर Vibe Violet और Blitz Blue ऑप्शन में लॉन्च होगा.

डिस्प्ले और डिजाइन

लाइव माइक्रोसाइट पेज के अनुसार, Galaxy M17e 5G में 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. डिस्प्ले में Adaptive Brightness और High Brightness Mode (HBM) का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे स्क्रीन की ब्राइटनेस आसपास की रोशनी के हिसाब से अपने-आप एडजस्ट हो जाएगी.

डिजाइन कि बात करें, तो फोन की थिकनेस 8.2mm बताई गई है और इसमें Glass Fibre Reinforced Polymer (GFRP) बैक पैनल दिया गया है. इसके अलावा यह IP54 रेटिंग के साथ आएगा, जो इसे धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रखता है.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy M17e 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा. यह चिपसेट दो Cortex-A76 परफॉर्मेंस कोर (2.4GHz) और छह Cortex-A55 एफिशिएंसी कोर (2.0GHz) के साथ आता है. ग्राफिक्स के लिए, इसमें ARM Mali-G57 GPU दिया गया है, जो वीडियो स्ट्रीमिंग और कैजुअल गेमिंग जैसे कामों को आसानी से संभाल सकता है.

सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स

यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलेगा. Samsung का दावा है कि इस फोन में 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और कई Android OS अपडेट मिलेंगे. साथ ही फोन में Samsung Knox Vault सिक्योरिटी सिस्टम भी दिया गया है, जिसे EAL5+ सर्टिफिकेशन मिला हुआ है. इसके अलावा फोन में कई स्मार्ट फीचर्स भी मिलेंगे. इसमें Now Bar, Live Notifications, Large Folders, Google Gemini AI इंटीग्रेशन और Circle to Search फीचर शामिल है.

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए, Galaxy M17e 5G में 50MP का मेन कैमरा दिया जाएगा. इसके साथ 2MP डेप्थ सेंसर भी मिलेगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी और बैकअप

इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. कंपनी के मुताबिक यह बैटरी लंबे समय तक वीडियो स्ट्रीमिंग, ब्राउजिंग और सोशल मीडिया इस्तेमाल के लिए अच्छा खासा बैकअप दे सकती है.

यह भी पढ़ें: चीन लॉन्च से पहले OnePlus 15T का डिजाइन हुआ टीज, सामने आए ये फीचर्स

Previous article चक्रधरपुर में बच्चा चोरी के शक में वृद्ध महिला की पिटाई, हालत गंभीर
Next article पटना स्टेशन पर अब मेट्रो जैसा एंट्री सिस्टम, QR कोड स्कैन किए बिना नहीं मिलेगी प्लेटफॉर्म पर एंट्री
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel