[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पश्चिमी सिंहभूम चक्रधरपुर में बच्चा चोरी के शक में वृद्ध महिला की पिटाई, हालत गंभीर

चक्रधरपुर में बच्चा चोरी के शक में वृद्ध महिला की पिटाई, हालत गंभीर

0
चक्रधरपुर में बच्चा चोरी के शक में वृद्ध महिला की पिटाई, हालत गंभीर
चक्रधरपुर के रामडा गांव में भीड़ की पिटाई के बाद बेहोशी की हालत में पड़ी बुजुर्ग महिला. फोटो: प्रभात खबर

चक्रधरपुर से रविशंकर मोहंती की रिपोर्ट

Mob Lynching Case: झारखंड में इन दिनों बच्चा चोर की अफवाहों के कारण भीड़ द्वारा लोगों की पिटाई के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इसी सिलसिले में सोमवार को चक्रधरपुर प्रखंड के हाथिया पंचायत स्थित रामडा गांव में एक वृद्ध महिला को बच्चा चोर होने के संदेह में ग्रामीणों ने बेरहमी से पीट दिया. इस महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

वृद्ध महिला को कई जगहों पर गंभीर चोटें

जानकारी के अनुसार, रामडा गांव में एक अज्ञात वृद्ध महिला के पहुंचने पर कुछ लोगों को उस पर बच्चा चोरी करने का शक हुआ. देखते ही देखते अफवाह फैल गई और गुस्साए ग्रामीणों ने वृद्ध महिला को घेरकर उसकी जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान महिला का सिर में सूजन हो गया और उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. पिटाई के बाद महिला बुरी तरह जख्मी हो गईं.

नाम-पता नहीं बताने पर हो गई पिटाई

ग्रामीणों का कहना है कि महिला बच्चा चोरी के इरादे से गांव में आई थी. हालांकि, जब महिला से पूछताछ की गई, तो वह अपने बारे में ठीक से कोई जानकारी नहीं दे सकी. इसी से लोगों को उस पर शक हो गया. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

झारखंड में पहले भी हो चुकी है निर्दोषों की पिटाई

हाल के दिनों में बच्चा चोरी की अफवाहों के कारण कई जगहों पर भीड़ द्वारा निर्दोष लोगों की पिटाई की घटनाएं सामने आई हैं. कई मामलों में मानसिक रूप से विक्षिप्त या भटककर आए लोगों को बच्चा चोर समझकर पीट दिया गया, जिससे उनकी मौत तक हो चुकी है. ऐसी घटनाओं से पुलिस की चिंता भी बढ़ गई है. पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि बच्चा चोरी के संदेह में किसी के साथ मारपीट करने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि मामले की सही जांच हो सके.

परिजनों का पता लगा रही पुलिस

इधर ​चक्रधरपुर के थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रामडा गांव पहुंचे और महिला को सुरक्षित पीसीआर वैन में बिठाकर चक्रधरपुर थाना ले आए. इससे पहले पुलिस के द्वारा महिला की चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में इलाज भी करवाया गया. थाना प्रभारी का कहना है कि महिला के घरवालों का पता लगाकर उसे उसके घर तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: हाईकोर्ट में 4 हफ्ते के लिए टली जमशेदपुर के जेएनसी की सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट से मिल चुका है स्टे

कानून को हाथ में ना ले भीड़

पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून हाथ में लेकर किसी के साथ हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. लोगों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है.

इसे भी पढ़ें: बोकारो सिविल कोर्ट को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था टाइट

Previous article लोकसभा स्पीकर के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन लाएंगे कांग्रेस सांसद, आरोप: बायस्ड हैं
Next article Samsung ला रहा नया बजट 5G फोन, मिलेगी 6000mAh बैटरी और स्मूद डिस्प्ले
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel