[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Samsung Galaxy F36 5G: बजट फ्रेंडली प्राइस में लॉन्च हुआ सैमसंग का नया फोन, चेक करें फीचर्स

Samsung Galaxy F36 5G: बजट फ्रेंडली प्राइस में लॉन्च हुआ सैमसंग का नया फोन, चेक करें फीचर्स

0
Samsung Galaxy F36 5G: बजट फ्रेंडली प्राइस में लॉन्च हुआ सैमसंग का नया फोन, चेक करें फीचर्स
Samsung Galaxy F36 5G Launched In India

Samsung Galaxy F36 5G Launched: सैमसंग ने भारत में अपनी F सीरीज का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F36 5G लॉन्च कर दिया है. यह डिवाइस Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ आता है, जो सैमसंग का खुद का तैयार किया गया चिपसेट है. फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और इसका बैक पैनल लेदर फिनिश के साथ आता है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को तीन अलग-अलग रंगों में बाजार में उतारा है. आइए इस फोन के फीचर्स और खासियतों को विस्तार से जानते हैं.

Samsung Galaxy F36 5G के फीचर्स 

फोन में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आता है.

यह डिवाइस 5nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बेस्ड Exynos 1380 ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस है. इसमें 8GB तक रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन यूजर्स को मिलता है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. खास बात यह है कि आप रियर और फ्रंट दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं.

Samsung ने इसमें AI Editing, Photo Remaster, Circle to Search और Object Eraser जैसे एडवांस्ड कैमरा फीचर्स दिए हैं. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 15 आधारित One UI 7 पर चलता है. कंपनी का दावा है कि इस डिवाइस को छह Android वर्जन अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे.

Galaxy F36 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Samsung Galaxy F36 5G की कीमत

कंपनी ने शुरुवाती वेरिएंट (6GB रैम और 128GB स्टोरेज) की कीमत ₹17,499 रखी गई है. इसका एक दूसरा वेरिएंट (8GB रैम और 256GB) भी उपलब्ध जिसकी कीमत ₹18,999 है, यह बेस मॉडल से ₹1,500 ज्यादा है. इस स्मार्टफोन को Onyx Black, Luxe Violet और Coral Red जैसे तीन रंगों में यूजर्स खरीद सकते हैं. इसकी बिक्री 29 जुलाई से दोपहर 12 बजे शुरू होगी. लॉन्च ऑफर के तहत ICICI, SBI, HDFC और Axis Bank के कार्ड पर ₹1,000 की सीधी छूट दी जा रही है. इसके अलावा, ग्राहकों को ₹500 का अतिरिक्त कूपन डिस्काउंट भी मिलेगा.

Oppo K13 5G vs Moto G86 5G: 20 हजार की रेंज में कौन है बेहतर और खरीदने लायक?

Vivo V40 फोन मिल रहा सस्ते में, जानिए Amazon, Flipkart और Reliance Digital पर कहां है सबसे कम कीमत

Previous article शुभमन गिल को करने होंगे ये 7 काम, तभी मिलेगी मैनचेस्टर में जीत, वरना हाथ से जाएगी सीरीज
Next article Khesari Lal Yadav Kanwar Song: खेसारी लाल यादव के इस बोलबम गीत ने सावन में मचाई सनसनी, ताबड़तोड़ व्यूज के साथ कर रहा ट्रेंड
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel