[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket शुभमन गिल को करने होंगे ये 7 काम, तभी मिलेगी मैनचेस्टर में जीत, वरना हाथ से जाएगी सीरीज

शुभमन गिल को करने होंगे ये 7 काम, तभी मिलेगी मैनचेस्टर में जीत, वरना हाथ से जाएगी सीरीज

0
शुभमन गिल को करने होंगे ये 7 काम, तभी मिलेगी मैनचेस्टर में जीत, वरना हाथ से जाएगी सीरीज
Shubman Gill should work on 7 Points to win Manchester Test.

Shubman Gill should work on 7 Points to win Manchester Test: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है. चौथा मुकाबला 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया के पास सीरीज में वापसी का आखिरी बड़ा मौका होगा. अगर IND vs ENG 4th Test मैच हाथ से फिसलता है, तो भारत की ट्रॉफी जीतने की उम्मीदें भी टूट जाएंगी. अब तक की सीरीज में भारतीय टीम ने कई मौकों पर दमदार खेल दिखाया है, लेकिन कुछ अहम गलतियों ने उन्हें पीछे धकेल दिया. दो मैच गंवाने के पीछे कुछ सामान्य लेकिन गंभीर चूकें रहीं, जिन्हें अगर मैनचेस्टर में दोहराया गया तो इंग्लैंड की टीम फिर भारी पड़ सकती है.

ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी में भारत को बेहद सतर्क रहना होगा और उन गलतियों से सबक लेना होगा, जो अब तक टीम के लिए नुकसानदेह साबित हुई हैं. भारत ने ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में अब तक 9 टेस्ट खेले हैं, जिनमें 4 में हार और 5 ड्रॉ रहे हैं. गिल की कप्तानी में टीम इंडिया के पास इतिहास बदलने और सीरीज 2-2 से बराबर करने का सुनहरा मौका है. अगर भारत मैनचेस्टर में जीत दर्ज करता है, तो निर्णायक मुकाबला 31 जुलाई को ओवल में और भी रोमांचक हो जाएगा. ऐसे में हम 7 ऐसी बड़ी गलतियों पर नजर डालेंगे, जिन्हें भारत को मैनचेस्टर टेस्ट में हर हाल में टालना होगा.

1. कप्तान शुभमन गिल को रणनीति में स्पष्टता और साहस दिखाना होगा

शुभमन गिल ने इस सीरीज में बतौर कप्तान अब तक 3 टेस्ट खेले हैं, लेकिन कई बार उनके फैसलों पर सवाल उठे हैं. खासकर गेंदबाजी रोटेशन और फील्डिंग सेटिंग को लेकर. जैसे तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में गिल ने सिराज को देर से आक्रमण पर लगाया, जबकि वह उस वक्त सबसे ज्यादा कंडीशन को भुना सकते थे. गिल को अटैकिंग कप्तानी के साथ सही समय पर बॉलिंग चेंज और फील्ड प्लेसमेंट में सक्रियता दिखानी होगी.

2. नंबर 3 स्लॉट की समस्या का जल्द समाधान जरूरी

भारत के लिए नंबर 3 पर करुण नायर ने तीन टेस्ट में कुल 131 रन (औसत 21.83) बनाए हैं. यह किसी भी टीम के लिए कमजोर कड़ी है. मैनचेस्टर जैसी पिच पर नंबर 3 बल्लेबाज की भूमिका अहम होती है, क्योंकि यह पोजीशन शुरुआती झटकों के बाद स्थिरता देने का काम करती है. ऐसे में साई सुदर्शन जैसे बल्लेबाज, जिन्होंने इंडिया-A और रणजी में निरंतर रन बनाए हैं, उन्हें दोबारा आजमाने का समय आ गया है.

3. बल्लेबाजों को सामूहिक जिम्मेदारी लेनी होगी

अब तक खेले गए 3 टेस्ट में भारत की बल्लेबाजी कुछ नामों तक सीमित रही है. यशस्वी जायसवाल शुरू के दो मैचों में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन तीसरे टेस्ट में दोनों पारियों में सस्ते में आउट. करुण नायर जैसा ऊपर बताया गया लगातार फेल. नितीश रेड्डी भी अब तक चार पारियो में सिर्फ 45 रन ही बना पाए हैं.
तीसरे मैच में कप्तान शुभमन गिल भी नहीं चल सके. भारत को यह समझना होगा कि टेस्ट जीतने के लिए केवल 2-3 बल्लेबाजों से काम नहीं चलेगा. सभी को जिम्मेदारी निभानी होगी.

4. सभी गेंदबाजों को देना होगा बराबर योगदान

अब तक भारत के तेज गेंदबाजों ने प्रभावी गेंदबाजी की है, लेकिन वह एकसाथ दबाव नहीं बना पाए. हालांकि, कई बार ऐसा देखा गया कि जब एक गेंदबाज अटैक कर रहा होता है, तो दूसरे छोर से रन लीक होते हैं. इसके अलावा तीन मैचों में स्पिन डिपार्टमेंट विकेट नहीं ले सका है, जो चिंता की बात है. 

5. कैच छोड़ने की गलती अब नहीं चलेगी

भारत ने अब तक इस सीरीज में 12 से ज्यादा कैच छोड़े हैं. इनमें से कई टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को जीवनदान मिले. दूसरे टेस्ट में ओली पोप का कैच छोड़ा गया और उन्होंने बड़ी पारी खेली. यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत से फील्डिंग में गलतियां हुई हैं. मैनचेस्टर जैसे हाई-स्कोरिंग मैदान पर एक जीवनदान पूरी टेस्ट की दिशा बदल सकता है. भारत को हर मौके को कैच में तब्दील करना होगा.

6. DRS, बॉलिंग चेंज और आक्रामकता में समझदारी दिखानी होगी

भारत ने पहले दो टेस्ट में DRS गलत लिए, जिससे उन्हें न सिर्फ विकेट नहीं मिले, बल्कि रिव्यू भी जल्दी खत्म हो गए. वहीं गेंदबाजों के बदलाव में भी गिल की कप्तानी पर सवाल उठे. DRS और बॉलिंग रोटेशन में डेटा और सिचुएशन आधारित फैसला लेना होगा. गिल बॉलिंग चेंज करने में भी देरी कर रहे हैं, जिससे विकेट मिलने में देरी होती है और बल्लेबाजों को सेट होने का मौका मिल जाता है. 

इसके साथ ही भारत को आक्रामकता में भी अलग तरह का एप्रोच लेकर चलना होगा. लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान ने अगुवाई करते हुए स्लेजिंग करने का प्रयास किया, लेकिन इंग्लैंड ने भी फिर उसी तरह का जवाब दिया. इसलिए बेवजह मौके बनाने के बजाय जरूरी जगह पर ही इसका प्रयोग करे. 

7. मानसिक दबाव में रणनीति से भटकना नहीं चाहिए

भारत ने पहले टेस्ट में बढ़त बनाई थी लेकिन अंतिम दो दिनों में पकड़ ढीली पड़ गई. तीसरे टेस्ट में भी पहली पारी में बढ़त के बावजूद ऐन मौके पर पंत के रन आउट ने मोमेंटम बदल दिया. इसका मुख्य कारण मानसिक तौर पर दबाव में आकर गलत फैसले लेना रहा है. बल्लेबाज़ों का जल्दबाजी में शॉट खेलना या रन बनाने की हड़बड़ी से बचना होगा. मैनचेस्टर टेस्ट में भारत को सेशन दर सेशन खेलना होगा और भावनाओं की बजाय रणनीति के हिसाब से फैसले लेने होंगे.

मोहम्मद शमी को दम दिखाने का मिला मौका,  नेशनल टीम में नहीं, इस टीम की सूची में हुए शामिल

IND vs ENG चौथे टेस्ट मैच से पहले ही बाहर हुआ बल्लेबाज, 22 जुलाई को होना था डेब्यू

अगर पाकिस्तान नहीं माना ये बात तो नहीं होगा एशिया कप! BCCI ने दे दी साफ चेतावनी

Previous article Digital Molestation: लखनऊ में 4 साल की मासूम के साथ स्कूल वैन के ड्राइवर ने किया डिजिटली दुष्कर्म, गिरफ्तार
Next article Samsung Galaxy F36 5G: बजट फ्रेंडली प्राइस में लॉन्च हुआ सैमसंग का नया फोन, चेक करें फीचर्स
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel