[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Gadget Review Realme 16 5G Review: दमदार बैटरी, प्रीमियम डिजाइन, लेकिन क्या खरीदना सही?

Realme 16 5G Review: दमदार बैटरी, प्रीमियम डिजाइन, लेकिन क्या खरीदना सही?

0
Realme 16 5G Review: दमदार बैटरी, प्रीमियम डिजाइन, लेकिन क्या खरीदना सही?
रियलमी 16 5जी रिव्यू

Realme 16 5G Review: Realme 16 5G कंपनी की 16 सीरीज का नया स्मार्टफोन है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनकर सामने आया है. इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी, ब्राइट AMOLED डिस्प्ले, स्लिम डिजाइन और अच्छा सेल्फी कैमरा मिलता है. यह फोन उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जिन्हें एक सिंपल और भरोसेमंद डेली यूज डिवाइस चाहिए. इस मॉडल की शुरुआती कीमत 33,999 रुपये है, जिसे बैंक डिस्काउंट के साथ 31,999 रुपये तक में खरीदा जा सकता है. हालांकि, खूबियों के साथ इस नए मॉडल में कुछ कमियां भी हैं.

Realme 16 5G Review: स्लिम, हल्का और प्रीमियम डिजाइन

Realme 16 5G का डिजाइन काफी इम्प्रेसिव है. यह फोन सिर्फ 8.1mm पतला और 183 ग्राम वजन का है, जो 7,000mAh जैसी बड़ी बैटरी के बावजूद काफी पतला है. कलर ऑप्शन कि बात करें, तो इसमें Air White और Air Black ऑप्शन मिलेंगे, दोनों ही कलर प्रीमियम और क्लासी लुक देंगे. फोन के फ्रंट में Dragontrail Star D+ ग्लास दिया गया है और IP66, IP68, IP69 रेटिंग के साथ यह पानी और धूल से भी अच्छी तरह सुरक्षित रहता है.

Realme 16 5G का कैमरा बार डिजाइन इसे अलग पहचान देता है. इसमें ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ एक खास Selfie Mirror फीचर मिलता है, जो एक छोटा कर्व्ड लेंस है. इसकी मदद से आप फोन को घुमाए बिना ही रियर कैमरे से अपनी फोटो ले सकते हैं, यानी सेल्फ-पोर्ट्रेट लेना और आसान हो जाता है.

यह फीचर सिंगल फोटो के लिए काफी अच्छा काम करता है, लेकिन अगर आप दो लोगों के साथ फोटो लेना चाहते हैं, तो फ्रेम के किनारों पर हल्की कटिंग हो सकती है. यानी ग्रुप सेल्फी के लिए इसमें थोड़ा लिमिटेशन है.

Realme 16 5G Review: डिस्प्ले और साउंड

Realme 16 5G का 6.57-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है, जिससे स्क्रोलिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरियंस अच्छा मिलेगा. साथ ही इसमें 4,200 निट्स ब्राइटनेस मिलेगी, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आएगी और लंबे इस्तेमाल के बाद भी आंखों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. हालांकि Netflix पर HDR सपोर्ट नहीं है और YouTube 1440p तक ही लिमिटेड है, लेकिन डेली इस्तेमाल में यह कमी ज्यादा महसूस नहीं होती.

इसके साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स मिलेंगे, जिससे साउंड एक्सपीरियंस अच्छा मिलेगा, हालांकि ज्यादा वॉल्यूम पर थोड़ी डिस्टॉर्शन आ सकती है. कुल मिलाकर, डिस्प्ले और साउंड दोनों मिलकर अच्छा मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस देते हैं.

Realme 16 5G Review: कैमरा सेटअप

Realme 16 5G का कैमरा सेटअप ठीक-ठाक है, लेकिन कुछ कमियां भी हैं. इसमें 50MP का Sony IMX852 मेन कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है, जिससे दिन में अच्छी फोटो और शानदार सेल्फी ले सकते हैं. वहीं, इसका Selfie Mirror फीचर इसे और काम का बनाता है. हालांकि, इसमें OIS और अल्ट्रावाइड कैमरा नहीं दिया गया है, जिससे लो-लाइट और अलग-अलग एंगल से फोटो लेने में दिक्कत हो सकती है. यानी कि आपको अगर बढ़िया फोटोग्राफी फीचर्स चाहिए, तो फिर आपके लिए यह मॉडल सही ऑप्शन नहीं है. रियलमी 16 रोजमर्रा की फोटोग्राफी के लिए ठीक है, लेकिन ज्यादा वेरायटी चाहिए तो यह थोड़ा लिमिटेड लगता है.

Realme 16 5G Review: डेली यूज के काम के लिए परफॉर्मेंस ठीक-ठाक

Realme 16 5G में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज जैसे ऐप खोलना, सोशल मीडिया चलाना और हल्की मल्टीटास्किंग में स्मूद चलता है. लेकिन जब आप हेवी गेमिंग या ज्यादा मल्टीटास्किंग करेंगे, तो थोड़ा लैग महसूस हो सकता है. गेमिंग कि बात करें तो PUBG और Fortnite जैसे गेम मीडियम सेटिंग पर आराम से चल सकते हैं और फोन ज्यादा गर्म भी नहीं होता. कुल मिलाकर, डेली यूज और कैजुअल गेमिंग के लिए यह परफॉर्मेंस ठीक है, लेकिन हैवी यूजर्स को थोड़ी कमी महसूस हो सकती है.

Realme 16 5G Review: सॉफ्टवेयर

Realme 16 5G में Android 15 पर बेस्ड Realme UI 7.0 मिलता है, जो काफी स्मूद और स्टेबल एक्सपीरियंस देता है. इसका इंटरफेस प्रीमियम फील देता है और गैलरी में वीडियो एडिटर जैसे फीचर्स भी काम के हैं. हालांकि, फोन में कुछ प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स आते हैं, जिन्हें हटाया जा सकता है. कंपनी 3 साल तक का OS अपडेट और 4 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट देती है, जो ठीक है, लेकिन इस सेगमेंट के कुछ फोन इससे ज्यादा लंबा सपोर्ट देते हैं.

Realme 16 5G Review: एक बार चार्ज, पूरा दिन आराम

Realme 16 5G की 7,000mAh बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियत है, जो आसानी से पूरा दिन और उससे भी ज्यादा चल जाती है. नॉर्मल इस्तेमाल के बाद भी करीब अच्छी-खासी बैटरी बच जाएगी और लगभग 6 घंटे का स्क्रीन टाइम भी मिल जाएगा. इसमें 60W फास्ट चार्जिंग मिलती है, जिससे फोन करीब 70 मिनट में 20% से 100% तक चार्ज हो जाता है. साथ ही रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी है. हालांकि इस कीमत पर चार्जिंग थोड़ी फास्ट हो सकती थी, लेकिन बैटरी बैकअप इतना अच्छा है कि यह कमी ज्यादा महसूस नहीं होती.

Realme 16 5G Review: लेना चाहिए या नहीं?

Realme 16 5G की कीमत 31,999 रुपये से शुरू होती है और यह बेसिक चीजों में काफी अच्छा है, जैसे दमदार बैटरी, ब्राइट डिस्प्ले, अच्छा सेल्फी कैमरा और स्लिम डिजाइन. रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए यह एक बढ़िया पैकेज बनता है. लेकिन अगर आप ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस, बेहतर कैमरा (OIS और अल्ट्रावाइड) और फास्ट चार्जिंग चाहते हैं, तो यह फोन थोड़ा कमजोर लगता है. कुल मिलाकर, बेसिक्स के लिए अच्छा है, लेकिन ऑल-राउंडर नहीं.

यह भी पढ़ें: 200MP कैमरा और 6500mAh बैटरी, क्या Redmi Note 15 Pro Plus है सही डील?

Previous article उत्तर बंगाल की खाक छान रहे बिहार भाजपा के 3 हजार कार्यकर्ता, हर एक के पास 300 वोटरों की जिम्मेदारी
Next article मानसून से पहले जलजमाव पर डीएम का एक्शन, लापरवाही हुई तो दर्ज होगी FIR
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel