[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता उत्तर बंगाल की खाक छान रहे बिहार भाजपा के 3 हजार कार्यकर्ता, हर एक के पास 300 वोटरों की जिम्मेदारी

उत्तर बंगाल की खाक छान रहे बिहार भाजपा के 3 हजार कार्यकर्ता, हर एक के पास 300 वोटरों की जिम्मेदारी

0
उत्तर बंगाल की खाक छान रहे बिहार भाजपा के 3 हजार कार्यकर्ता, हर एक के पास 300 वोटरों की जिम्मेदारी
उत्तर बंगाल में भाजपा का चुनावी कार्यालय.

Bengal Election: कोलकाता. पश्चिम बंगाल और असम में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बिहार से करीब आठ हजार पार्टी कार्यकर्ताओं को सभी विधानसभा क्षेत्रों में तैनात किया है. बिहार से गये इन पार्टी कार्यकर्ताओं के पास औसतन 300 वोटरों की सूची हैं. भाजपा के ये कार्यकर्ता उन तमाम वोटरों से मिलकर उन्हें भाजपा को वोट देने के लिए सहमत करने का काम कर रहे हैं. भाजपा का इस बार हिंदीभाषी वोटरों पर खास नजर है. ऐसे में बिहार भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

उत्तर बंगाल में सबसे अधिक गये कार्यकर्ता

बिहार भाजपा ने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों सहित जिला व प्रदेश स्तर के लगभग 8 हजार पदाधिकारियों को बंगाल और असम के अलग-अलग विधानसभा सीटों पर भेजा है. ये नेता हिंदी भाषी खास कर प्रवासी बिहारियों से मिल रहे हैं. बिहार भाजपा के नेता पश्चिम बंगाल के कोलकाता, मालदा, उत्तर-दक्षिण दिनाजपुर, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, कूच बिहार, पश्चिमी वर्धमान में लोगों का समर्थन जुटाने में लगे हैं. उत्तर बंगाल में सबसे अधिक 3 हजार से अधिक भाजपा नेता और कार्यकर्ता तैनात किये गये हैं.

हर नेता के पास 300 बिहारियों की सूची

भाजपा ने वहां रह रहे बिहारियों की विस्तृत सूची तैयार की है. बिहार से आये एक-एक पार्टी कार्यकर्ताओं के पास लगभग 300 लोगों का डेटा है. इस डेटा में उनके मोबाइल नंबर, निवास और कार्यक्षेत्र की जानकारी शामिल है. जनसंपर्क के दौरान ये कार्यकर्ता प्रवासियों को भाजपा सरकार बनने के फायदे बता रहे हैं. बिहार में हुए विकास की कहानियां सुना रहे हैं. कई जगहों पर तो बिहार में रह रहे उनके परिजनों और रिश्तेदारों से फोन पर बात तक करवा रहे हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल में ट्रिपल एम फैक्टर

बंगाल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क कर रहे बिहार से आये से कार्यकार्ता मुख्य रूप से बिहार में विकास का हवाला देकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं. भाजपा नेता पश्चिम बंगाल चुनाव में बिहार मॉडल पर काम कर रहे हैं. वे माइक्रो लेवल पर चुनाव की तैयारी में जुटे हैं. इस दौरान बिहार भाजपा के नेता स्थानीय नेताओं के अनुभव की जानकारी ले रहे हैं. आपसी समन्वय बनाकर हर रोज घर-घर जनसंपर्क कर रहे हैं. ट्रिपल एम- केंद्र की योजना, बंगालियों के अधिकार का हनन, घुसपैठ जैस मुद्दे पर वोट मांग रहे हैं.

Also Read: बंगाल में विकास की बढ़ी चाहत, जर्जर सड़क पर लोगों ने लगाया चुनाव बहिष्कार का पोस्टर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel