[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Redmi Note 15 Pro सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 200MP कैमरे के साथ मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

Redmi Note 15 Pro सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 200MP कैमरे के साथ मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

0
Redmi Note 15 Pro सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 200MP कैमरे के साथ मिलेंगे ये दमदार फीचर्स
Redmi Note 15 Pro

Xiaomi इस महीने भारत में अपनी Redmi Note 15 Pro सीरीज लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट भी कंफर्म कर दी है. कंपनी इस महीने की शुरुआत में Redmi Note 15 Pro मॉडल्स को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च कर चुकी है. इसके बाद भारत में पहले रेगुलर Redmi Note 15 आया और अब बारी है Pro वेरिएंट्स की, जो जल्द ही भारतीय मार्केट में एंट्री करने वाले हैं.

कंपनी ने इसके लिए एक अलग माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां फोन की उपलब्धता, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन से जुड़ी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं. आइए जान लेते हैं ये फोन किस दिन लॉन्च होने वाला है और क्या फीचर्स मिलने वाले हैं.

कब लॉन्च होगा Redmi Note 15 Pro

Redmi Note 15 Pro 5G इंडिया में 29 जनवरी को लॉन्च होने वाला है. कंपनी ने इस सीरीज के लिए एक अलग माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है. कलर ऑप्शन्स की बात करें तो फोन ब्राउन कलर में गोल्डन फ्रेम के साथ आएगा, इसके अलावा ग्रे कलर का ऑप्शन भी आपको मिलेगा.

Redmi Note 15 Pro के फीचर्स

टीजर और माइक्रोसाइट में कंपनी ने ये साफ नहीं किया गया है कि इसमें कुल कितने मॉडल आएंगे. हालांकि, माना जा रहा है कि ब्रांड इस सीरीज के तहत दो मॉडल पेश कर सकता है.

स्मार्टफोन्स में डिस्प्ले के ऊपर Corning Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन मिलेगी. साथ ही ये फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आएंगे, यानी धूल और पानी से अच्छी-खासी सुरक्षा मिलेगी. कंपनी का कहना है कि Redmi Titan स्ट्रक्चर की वजह से इन फोन्स में गिरने-वगैरह से बचाव पहले से बेहतर होगा.

वहीं Redmi Note 15 Pro सीरीज में आपको 6,500mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी मिलने वाली है. चार्जिंग की बात करें तो इसमें 100W HyperCharge फास्ट चार्जिंग के साथ 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है और इसे 12GB तक की RAM के साथ जोड़ा जाएगा. इसके अलावा, फोन ज्यादा गर्म हो इसके लिए IceLoop कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा.

बात करें कैमरा फीचर्स की तो Redmi Note 15 Pro सीरीज में पीछे की तरफ 200MP का MasterPixel कैमरा मिलने वाला है. इसके साथ ही इसमें HDR + AI इमेज इंजन मिलेगा. कंपनी का कहना है कि ये स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करेंगे.

यह भी पढ़ें: 7 साल तक पुराना नहीं पड़ेगा सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन, Flipkart Sale में मिल रहा आधे दाम पर

Previous article इस 26 जनवरी बनाएं ये खूबसूरत रंगोली, यहां देखे आसान डिजाइन्स जो तारीफ करने पर कर दे मजबूर
Next article Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: रणविजय की साजिश होगी नाकाम, तुलसी देगी ऐसा सबक कि कांप उठेगा घर
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel