[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style इस 26 जनवरी बनाएं ये खूबसूरत रंगोली, यहां देखे आसान डिजाइन्स जो तारीफ करने पर कर दे मजबूर

इस 26 जनवरी बनाएं ये खूबसूरत रंगोली, यहां देखे आसान डिजाइन्स जो तारीफ करने पर कर दे मजबूर

0
इस 26 जनवरी बनाएं ये खूबसूरत रंगोली, यहां देखे आसान डिजाइन्स जो तारीफ करने पर कर दे मजबूर
अल स्कूल की लड़की रंगोली बनाते हुए

Republic Day Special Rangoli Design: 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर जिस स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, वहां की सजावट बहुत खास होती है. उस जगह बनाई गई रंगोली सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और गर्व का प्रतीक होती है. रंगोली ऐसी होनी चाहिए जो साफ, सलीकेदार और मर्यादित हो. आइए जानते हैं कुछ आसान और सुंदर रंगोली डिजाइन आइडियज, जो झंडा फहराने की जगह को और भी आकर्षक बना देंगे.

ये रहे रंगोली डिजाइन आइडियाज 

1. तिरंगे रंगों की गोल रंगोली

झंडे के पास केसरिया, सफेद और हरे रंग से गोल आकार की रंगोली बनाई जा सकती है. बीच में छोटा सा अशोक चक्र बनाया जाए तो रंगोली और भी सुंदर लगती है. यह डिजाइन सरल भी है और गरिमापूर्ण भी.

Center Tri Colur Rangoli Design
तिरंगे रंगों की गोल रंगोली

2. अशोक चक्र केंद्रित रंगोली

इस डिजाइन में रंगोली के बीच में नीले रंग से अशोक चक्र बनाया जाता है और चारों ओर तिरंगे रंगों की सजावट की जाती है. यह डिजाइन झंडे के बिल्कुल पास के लिए बहुत उपयुक्त मानी जाती है.

Ashok Chakr Rangoli Design
अशोक चक्र केंद्रित रंगोली

3. कमल और तिरंगे का संयोजन

कमल भारत का राष्ट्रीय फूल है. झंडे की जगह पर कमल के फूल के साथ तिरंगे रंगों की पंखुड़ियां बनाना बहुत सुंदर और अर्थपूर्ण लगता है. यह डिजाइन बड़े मैदान या स्कूल प्रांगण के लिए अच्छा रहता है.

Kamal Ful Tri Colur Rangoli
कमल और तिरंगे का संयोजन

4. ‘वंदे मातरम्’ लिखी रंगोली

रंगोली में सुंदर अक्षरों में “वंदे मातरम्” या “जय हिंद” लिखा जा सकता है. इसके चारों ओर तिरंगे की बॉर्डर बनाकर झंडा फहराने की जगह को विशेष रूप दिया जा सकता है.

Vande Matr Rangoli Design
‘वंदे मातरम्’ लिखी रंगोली

5. दीप और तिरंगे की रंगोली

दीपक देश की उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है. तिरंगे रंगों के साथ दीपक की आकृति बनाकर बहुत सादा लेकिन प्रभावशाली रंगोली तैयार की जा सकती है.

Deep Aur Tirange Ki Rangoli
दीप और तिरंगे की रंगोली

6. बॉर्डर वाली सादी रंगोली

अगर समय कम हो, तो झंडे के चारों ओर तिरंगे रंगों की सादी बॉर्डर बना देना भी एक अच्छा विचार है. यह साफ-सुथरी और मर्यादित दिखती है.

Border Rangoli Design
बॉर्डर वाली सादी रंगोली

यह भी पढ़ें: Simple Rangoli Design For Republic Day: गणतंत्र दिवस के खास मौके पर कम मेहनत में तैयार करें ये सिंपल रंगोली डिजाइन 

यह भी पढ़ें: Republic Day Rangoli: गणतंत्र दिवस पर घर और ऑफिस को सजाएं देशभक्ति के तिरंगे रंगों से, यहां देखें सबसे यूनिक और खूबसूरत रंगोली डिजाइन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel