[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology अगर फोन लेने का प्लान है तो जरा रुकिए, कल लॉन्च हो रहा Redmi Note 15 5G, देखें कैसा होगा कैमरा और बैटरी

अगर फोन लेने का प्लान है तो जरा रुकिए, कल लॉन्च हो रहा Redmi Note 15 5G, देखें कैसा होगा कैमरा और बैटरी

0
अगर फोन लेने का प्लान है तो जरा रुकिए, कल लॉन्च हो रहा Redmi Note 15 5G, देखें कैसा होगा कैमरा और बैटरी
Redmi Note 15 5G

Redmi Note 15 5G: Redmi भारत में कल अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G लॉन्च करने की तैयारी में है. लॉन्च से पहले ही Xiaomi ने फोन से जुड़ी कई अहम जानकारियां कन्फर्म कर दी हैं. आपको बता दें Redmi Note 15 5G को भारत में 6 जनवरी को सुबह 11 बजे लॉन्च किया जाएगा. इस इवेंट में Redmi Pad 2 Pro भी पेश किया जाएगा और कंपनी इसे देशभर के दर्शकों के लिए लाइव स्ट्रीम भी करेगी. आइए लॉन्च से पहले एक नजर डाल लेते हैं इस फोन में क्या खास मिलने वाला है. 

Redmi Note 15 5G के फीचर्स

डिस्प्ले

Redmi Note 15 5G में 6.77-इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा. कंपनी का दावा है कि यह स्क्रीन 3,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देती है, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट साफ दिखाई देता है. इसमें Hydro Touch 2.0 सपोर्ट और TÜV ट्रिपल आई केयर सर्टिफिकेशन भी दिया गया है.

ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो फोन में IP66 रेटिंग मिलती है, जो इसे धूल और पानी की छींटों से बचाती है. हालांकि, इसे पानी में पूरी तरह डुबोकर इस्तेमाल करने के लिए नहीं बनाया गया है.

प्रोसेसर

फोन को अंदर से देखें तो Redmi Note 15 5G में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है. Redmi का दावा है कि यह फोन करीब 48 महीने तक बिना लैग के स्मूद परफॉर्मेंस देगा, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में लंबे समय तक चलने वाला एक मजबूत ऑप्शन बनता है. यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 के साथ आएगा.

बैटरी

Redmi Note 15 5G में 5,520mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर फोन करीब 1.6 दिन तक चल सकता है. Redmi के मुताबिक, यह बैटरी लगभग पांच साल तक अच्छा परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन की गई है.

कैमरा

कैमरे की तरफ आएं तो इसमें 108MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट है. कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है. टीजर इमेज से संकेत मिलता है कि पीछे एक और कैमरा सेंसर और LED फ्लैश भी दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Realme के धाकड़ मॉडल्स की कीमत में हुई भारी कटौती, लॉन्च प्राइस से सस्ते में खरीदने का मिल रहा बढ़िया मौका

Previous article एक दिन की हड़ताल और बंगाल में 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्दी निबटा लें अपना काम
Next article मामूली बात नहीं है एयर होस्टेस बनना, दिन के इतने घंटे की करना पड़ता है काम, उड़ जाएंगे होश!
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel