[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Career Guidance मामूली बात नहीं है एयर होस्टेस बनना, दिन के इतने घंटे की करना पड़ता है काम, उड़ जाएंगे होश!

मामूली बात नहीं है एयर होस्टेस बनना, दिन के इतने घंटे की करना पड़ता है काम, उड़ जाएंगे होश!

0
मामूली बात नहीं है एयर होस्टेस बनना, दिन के इतने घंटे की करना पड़ता है काम, उड़ जाएंगे होश!
एयर होस्टेस जॉब (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)

How Many Hours Does Air Hostess Work: एयरहोस्टेस की नौकरी बाहर से जितनी ग्लैमरस और आरामदायक दिखती है, अंदर से उतनी ही अनुशासन, जिम्मेदारी और मेहनत से भरी होती है. अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि एयरहोस्टेस आखिर रोज कितने घंटे काम करती हैं, उन्हें कितने दिन ड्यूटी करनी होती है और यह नौकरी कितने सालों तक की होती है. खास बात यह है कि एयरहोस्टेस का वर्किंग पैटर्न किसी भी आम ऑफिस जॉब से बिल्कुल अलग होता है. उनके काम के घंटे फ्लाइट शेड्यूल, रूट और एयरलाइन की जरूरतों पर निर्भर करते हैं. आइए जानते हैं एयरहोस्टेस की ड्यूटी से जुड़ी पूरी जानकारी.

How Many Hours Does Air Hostess Work: एयरहोस्टेस की ड्यूटी कितने घंटे की होती है?

भारत में एयरहोस्टेस के काम के घंटे किसी फिक्स ऑफिस टाइम की तरह तय नहीं होते. डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के हिसाब से उनकी ड्यूटी अलग-अलग होती है. आमतौर पर एक एयरहोस्टेस की ड्यूटी 10 से 12 घंटे की होती है. इस दौरान उन्हें यात्रियों की सेफ्टी, सर्विस और केबिन मैनेजमेंट से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी होती हैं.

ड्यूटी के बीच एयरहोस्टेस को ब्रेक भी मिलता है, लेकिन कई बार लंबी दूरी की उड़ानों में उनके काम के घंटे इससे ज्यादा भी हो सकते हैं. खासतौर पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स में समय का दायरा और जिम्मेदारी दोनों बढ़ जाती हैं, क्योंकि इसमें जेट लैग, टाइम जोन का फर्क और यात्रियों की लंबी यात्रा शामिल होती है.

How Many Day In a Month Hostess Work: महीने में कितने दिन काम करती हैं एयर होस्टेस?

एयरहोस्टेस को हर महीने सीमित दिनों की ड्यूटी दी जाती है. 30 दिन वाले महीने में 21 दिन और 31 दिन वाले महीने में 22 दिन काम करना अनिवार्य होता है. बाकी दिनों में उन्हें ऑफ या रेस्ट पीरियड दिया जाता है ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रह सकें.

कितने वक्त की होती है एयर होस्टेस की नौकरी?

जहां तक करियर की बात है, एयरहोस्टेस की नौकरी आमतौर पर 8 से 10 साल तक की मानी जाती है. इसके बाद कई एयरहोस्टेस ट्रेनर, ग्राउंड स्टाफ या एविएशन सेक्टर की दूसरी जिम्मेदारियों में शिफ्ट हो जाती हैं.

How To Become Air Hostess After 12th: एयर होस्टेस कैसे बनें?

12वीं के बाद एयर होस्टेस बना जा सकता है. इसके लिए किसी प्रतिष्ठित संस्थान से ट्रेनिंग का कोर्स करना जरूरी है. 12वीं के बाद एयर होस्टेस बनने के लिए सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री कोर्स कर सकते हैं. एयर होस्टेस बनने के लिए न्यूनतम आयु 17 साल और अधिकतम 26 साल निर्धारित की गई है. हालांकि, कुछ कंपनियां हैं जो 30+ उम्र वाली लड़कियों को भी नौकरी पर रखती हैं.

यह भी पढ़ें- आसमान में उड़ने से पहले बेलने पड़ते हैं पापड़! जानिए कितना मुश्किल है भारत में पायलट बनना

Previous article अगर फोन लेने का प्लान है तो जरा रुकिए, कल लॉन्च हो रहा Redmi Note 15 5G, देखें कैसा होगा कैमरा और बैटरी
Next article School Closed: शीतलहर और ठंड का कहर, झारखंड में सभी स्कूलें 8 जनवरी तक बंद
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel